{"_id":"5b9154cf867a557ffa245492","slug":"indian-football-team-coach-stephen-constantine-is-not-happy-to-win-over-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के खिलाफ जीत से खुश, पर प्रदर्शन से नहीं : कांस्टेनटाइन","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
श्रीलंका के खिलाफ जीत से खुश, पर प्रदर्शन से नहीं : कांस्टेनटाइन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन
ज्यादातर 23 बरस से कम उम्र के खिलाडियों से सज्जिज भारत की नौजवान टीम ने ढाका में सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में अपने बुधवार को अपने अभियान का आगाज श्रीलंका 'फतह' के साथ किया। एआईएफएफ के मुताबिक राष्ट्रीय फुटबॉल कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन मैच के नतीजे श्रीलंका पर जीत से खुश हैं लेकिन उसके खिलाफ प्रदर्शन से नहीं।
विज्ञापन
कोंस्टेनटाइन ने कहा, 'हमें अब मालदीव के खिलाफ रविवार को मालदीव के खिलाफ मैच से पहले उन गलतियों को दूर करना होगा जो कि हमने श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में बुधवार को की थीं। हमने अच्छी जीत के साथ आगाज किया लेकिन मैं टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हूं। हम श्रीलंका के खिलाफ कुछ और ज्यादा गोल कर सकते थे। हमें यह सीखना होगा कि हम और स्मार्ट खेल कैसे दिखा सकते हैं। हमें इससे बेहतर खेल सकते थे। हमारे टीम के खिलाड़ी नौजवान हैं और आप ऐसे में उनसे हर बार बेहतर खेल की आस नहीं कर सकते हैं। फिर भी मैं यह कहूंगा कि जीत मैच का सबसे अहम हिस्सा है। हमें अब इस जीत से आगे बढना होगा। हमने भले ही एएफसी एशियन कप के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है, फिर भी हमें लगातार अैर खिलाड़ी चाहिए। बराबर नए खिलाड़ी आएंगे तो वे सीनियर खिलाडिय़ों पर दबाव बना कर उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने को मजबूर करेंगे। हम अपने इन नौजवान खिलाडिय़ों को कुछ और अंतर्राष्ट्रीय मौके देने की नीति पर काबिज रहेंगे।'
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ मैच में 'मोस्ट वेल्युबल प्लेयर' रहे आशिक कुर्नियान ने कहा ने राष्ट्रीय कोच कांस्टेनटाइन की राय से इत्तफाक जताया। कुर्नियान ने कहा, %मैं श्रीलंका के अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय गोल कर बहुत खुश हूं। मुझे राष्ट्रीय टीम के लिए और गोल करने होंगे।'
विज्ञापन