फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian and oman football friendly match ends with a 1-1 draw where record 10 players made their senior debut for India

492 दिन बाद खेले भारतीय फुटबॉलर: 10 डेब्यूटेंट के साथ ओमान को 1-1 की बराबरी पर रोका

Fri, 26 Mar 2021 07:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 26 Mar 2021 07:57 AM IST
सार

  • भारतीय टीम ने 492 दिन के बाद खेला अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैच 
  • अपने से बेस्ट रैंकिंग वाली ओमान को 1-1 की बराबरी पर रोका 
  • भारत की तरफ से रिकॉर्ड 10 खिलाड़ियों ने गेम में डेब्यू किया
  • मनवीर सिंह ने भारत की तरफ से इकलौता गोल दागा 

विज्ञापन
Indian and oman football friendly match ends with a 1-1 draw where  record 10 players made their senior debut for India
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : twitter@IndianFootball

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम 492 दिनों के बाद गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने उतरी। स्टार कप्तान सुनील छेत्री की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम संदेश झिंगान की कप्तानी में छह डेब्यूटेंट के साथ खेलने उतरी। टीम ने दुबई में ओमान के खिलाफ मैत्री मैच खेला और शानदार प्रदर्शन किया। 15 माह बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरी भारतीय टीम ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाली ओमान टीम को 1-1 की बराबरी पर रोका। 

विज्ञापन


मैच में भारतीय टीम कुल 10 डेब्यूटेंट के साथ खेली, इनमें अधिकतर खिलाड़ियों की औसत उम्र 24 से थोड़ी ज्यादा थी। युवा खिलाड़ियो के साथ उतरी टीम ने नवंबर 2019 के बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार खेल दिखाया। मैच की बात करें तो पहले हाफ में एक गोल से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे हाफ के खेल में जोरदार वापसी की। भारत की तरफ से 55वें मिनट में मनवीर सिंह ने शानदार गोल किया और स्कोर को बराबरी पर ले आए। 
विज्ञापन

 

बता दें कि फीफा रैंकिंग में 81वें स्थान पर काबिज ओमान ने 2019 में 2022 विश्व कप क्वालिफायर के दोनों चरणों में भारत (104वीं रैंकिंग) को हराया था जिससे यह मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद थी। इससे पहले ओमान की टीम ने शनिवार को जोर्डन के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला था। इससे पहले उसने दिसंबर 2019 में अपना अंतिम मैच खेला था। 
 

गौरतलब है कि भारतीय टीम 2022 विश्व कप क्वालिफाई करने की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन अब भी 2023 एशिया कप क्वालिफाई करने की  दौड़ में बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed