फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   india slips in fifa ranking.

फीफा रैंकिंग में भारत को बड़ा झटका, डेढ़ सौ से हुआ बाहर

Fri, 19 Sep 2014 04:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 19 Sep 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
india slips in fifa ranking.
पिछले काफी समय से मैदान से दूर भारतीय टीम ताजा फुटबॉल रैंकिंग में आठ स्थान खिसककर 158वें पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


भारतीय फुटबॉल टीम आखिरी बार इस साल मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ दोस्ताना मैच खेली थी जो 2-2 की बराबरी पर छूटा था। हालांकि भारत के लिए सांत्वना यह हो सकता है कि उसका पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ ही श्रीलंका भी रैंकिंग में उससे काफी पीछे है।

पाकिस्तान जहां 175वें स्थान पर है वहीं बांग्लादेश 181वें और श्रीलंका 176वें स्थान पर है। इस बीच इस महीने की शुरुआत में अर्जेंटीना के खिलाफ दोस्ताना मैच में मिली हार के बावजूद वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।
विज्ञापन


बोएटेंग ने दिलाई बेयर्न म्यूनिख को जीत
जेरोम बोएटेंग के अंतिम समय में किए गए गोल की मदद से बेयर्न म्यूनिख ने चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप-ई में मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप-जी के एक अन्य मुकाबले में हंटेलार के बेहतरीन गोल से साल्के 04 ने चेल्सी को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। सेस फैब्रेगास ने चेल्सी की ओर से अपना पहला गोल ठोकते हुए टीम को बढ़त दिलाई थी लेकिन हंटेलार ने बराबरी का गोल ठोक उन्हें जीत से दूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed