फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India's under-16 football team leaves Dubai for exposure round

भारत की अंडर-16 फुटबॉल टीम एक्सपोजर दौर के लिए दुबई रवाना, खर्च होंगे साढ़े नौ करोड़

Fri, 19 Jan 2018 10:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
India's under-16 football team leaves Dubai for exposure round
अंडर-16 भारतीय फुटबॉ
भारत की मलयेशिया में इस साल सितंबर में होने वाले एएफसी अंडर-16 क्वॉलिफाइंग चैंपियनशिप के फाइनल टूर्नामेंट के लिए क्वॉलिफाई करने वाली अंडर-16 फुटबॉल टीम एक्सपोजर दौरे के लिए दुबई के लिए शुक्रवार को रवाना हो गई। भारत की अंडर-16 टीम ने लगातार दूसरी और कुल सातवीं बार इस फाइनल टूर्नामेंट के लिए क्वॉलिफाई किया है। 
विज्ञापन


भारत अंडर-16 टीम क्वॉलिफायर्स में अजेय रही थी और उसने फिलिस्तीन को हराने के बाद नेपाल और इराक को ड्रॉ पर रोका था । मेजबान मलयेशिया सहित कुल 16 टीमों ने इस क्वॉलिफाइंग चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया है। भारत की अंडर -16 टीम के हेड कोच बिबियानो फर्नांडीज ने कहा, ‘हमारी टीम अंतर्राष्ट्रीय 12 फ्रेंडली मैचों में अजेय रही है। हम इसी लय को मलयेशिया में बनाए रखना चाहेंगे।’    
विज्ञापन


भारत की अंडर-16 फुटबॉल के इस फाइनल टूर्नामेंट की तैयारी का खासा लंबा और व्यस्त कार्यक्रम है। सूत्रों पर यकीन करें तो भारत की अंडर-16 टीम की एएफसी अंडर-16 क्वॉलिफाइंग चैंपियनशिप के फाइनल टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए एक्सपोजर दौरों पर एआईएफएफ और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) मिलकर साढ़े नौ करोड़ रूपये खर्च करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की अंडर-16 टीम एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप के फाइनल चरण के लिए क्वॉलिफाई करने के बाद इसकी तैयारियों के लिए अपने अभियान के शुरू में जनवरी में दुबई में खेलने के  बाद कतर में दोस्ताना मैच खेलेगी और फिर कई एशियाई देशों और अगस्त तक  कुछेक यूरोपीय मुल्कों के भी दौरे पर भी जाएगी। 


भारत की अंडर-16 फुटबॉल टीम के हेड कोच बिबियानो फर्नांडीज कहते हैं, ‘हमारी अंडर-16 टीम का दुबई का एक्सपोजर दौरा तैयारियों का एकदम सही आगाज होगा। भारत की अंडर-16 टीम का दुबई का एक्सपोजर दौरा एआईएफएफ इस टीम के लिए विभिन्न विदेशी दौरों के कार्यक्रम के पहली कड़ी है। दुबई के बाद हमारी टीम कतर में कुछ फ्रेंडली मैच खेलने के बाद के बाद अगस्त तक कई और मुल्कों का तैयारी के सिलसिले में दौरा करेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed