फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India Highest Ranked Team in South Asia

लगातार जीत ने कराई भारत की रैंकिंग बेहतर, बने दक्षिण एशिया के नंबर वन

Fri, 15 Jul 2016 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
India Highest Ranked Team in South Asia
फुटबॉल (डेमो)

पिछले दिनों भारतीय फुटबॉल टीम की लगातार 2 जीत का फायदा यह हुआ कि उसकी रैंकिंग में लंबे समय बाद बड़ी उछाल देखने को मिली। फीफा रैंकिंग में भारत दक्षिण एशिया की शीर्ष टीम बन गई है।

विज्ञापन


भारत इस समय 11 स्थान का सुधार करते हुए 152वें पायदान पर पहुंच गया है। ओवरऑल एशिया की फुटबॉल टीम रैंकिंग में भारत 27वें नंबर पर है।

भारतीय टीम ने पहले अपने घर में लाओस को 6-1 से हराया था फिर उसके घर में भी टीम इंडिया ने 1-0 से जीत हासिल की थी। ये दोनों मैच 2019 में होने वाले एशिया कप के लिए हो रहे क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में खेले गए थे। इन 2 जीत से टीम को 49 अंकों का फायदा हुआ।
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि भारतीय टीम ने यह जीत अपनी युवा टीम के दम जीता था। भारत चौथी सबसे बेस्ट एशियाई टीम है जिसकी रैंकिंग में ज्यादा सुधार हुआ है। सबसे बढ़िया सुधार हुआ है ताजिकिस्तान जिसने 19 अंकों के सुधार के साथ 145वें पायदान पर अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फाइनल में हार के बाद भी अर्जेंटीना है नंबर वन टीम

India Highest Ranked Team in South Asia
अर्जेंटीना
वर्ल्ड रैंकिंग में 39वें पायदान पर काबिज इरान एशिया की नंबर बन फुटबॉल टीम है, इसके बाद कोरिया गणराज्य (48वें) दूसरे, उज्बेकिस्तान (56वें) तीसरे, जापान (57वें) चौथे और ऑस्ट्रेलिया (59वें) की टीमें पांचवें नंबर पर बनी हुई हैं।

वैसे अर्जेंटीना, बेल्जियम, कोलंबिया, जर्मनी और चिली की टीम क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं। कोपा अमेरिका कप के फाइनल में चिली के हाथों हार के बाद भी अर्जेंटीना शीर्ष पर काबिज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed