फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India beat Kenya 2-0 to win Intercontinental Cup football title

भारत ने जीता इंटर कॉन्टिनेंटल फुटबॉल कप का खिताब, केन्या को दी 2-0 से शिकस्त

Mon, 11 Jun 2018 12:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
India beat Kenya 2-0 to win Intercontinental Cup football title
भारतीय फुटबॉल टीम

भारतीय फुटबॉल टीम ने कप्तान सुनील छेत्री के दो गोल के दम पर रविवार को केन्या को 2-0 से शिकस्त देकर चार देशों के इंटर कॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल का खिताब जीत लिया। दोनों गोल कप्तान सुनील छेत्री ने किए। इसी के साथ उन्होंने सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में लियोनल मेसी की बराबरी कर ली है।

विज्ञापन

 


बता दें कि छेत्री ने इन दो गोल के साथ अर्जेंटीना के सुपर स्टार लियोनल मेसी के गोल की बराबरी भी कर ली। छेत्री का यह 102वें मैच में 64वां गोल था। वह सक्रिय खिलाड़ियों में सर्वाधिक गोल करने के मामले में मेसी (64) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। छेत्री ने आठवें मिनट में गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई और फिर उसके बाद 29वें मिनट में टीम के लिए दूसरा और अपना रिकॉर्ड 64वां गोल कर मेसी की बराबरी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


33 वर्षीय छेत्री और मेसी से आगे अब सिर्फ पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (81 गोल, 150 मैच) ही आगे हैं। वहीं आल टाइम टॉप स्कोरर में मेसी और छेत्री संयुक्त 21वें नंबर पर हैं। भारतीय फुटबॉलर छेत्री चेल्सी और आइबरी कोस्ट के पूर्व खिलाड़ी दिदिर ड्रोग्बा (65 गोल, 104 मैच) से एक गोल पीछे हैं। छेत्री पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया के बाद मैचों का शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed