{"_id":"5cf2ab49bdec2207514f4226","slug":"india-among-three-countries-interested-to-host-2022-afc-women-s-asian-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"2022 एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल की मेजबानी की दौड़ में भारत ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
2022 एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल की मेजबानी की दौड़ में भारत
Sat, 01 Jun 2019 10:13 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 01 Jun 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : FILE PHOTO
भारत सहित तीन देशों ने 2022 में एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए दिलचस्पी दिखाई है। एएफसी ने कहा कि एशिया के शीर्ष महिला टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए चीनी ताइपे और उज्बेकिस्तान भी दौड़ में हैं।
विज्ञापन
एशिया की संचालन संस्था ने कहा, ‘अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और चीनी ताइपे फुटबॉल संघ (सीटीएफए) ने क्रमश: 1979 और 2001 में टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। उज्बेकिस्तान ने भी अंतिम तारीख 31 मई 2019 तक बोली सौंप दी है।’
विज्ञापन
तीन देशों को अब टूर्नामेंट के लिए अपने प्रस्तावित स्थलों को नामांकित करने के आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद 2020 के दूसरी तिमाही में मेजबान की घोषणा की जाने की उम्मीद है। अगर भारत को इसकी मेजबानी मिलती है तो यह 1980 कोझिकोड के बाद दूसरा मौका होगा। भारत दो बार 1980 व 1983 में उप विजेता और 1981 में तीसरे स्थान पर रह चुका है। उनकी अंतिम भागीदारी 2003 में हुई थी।
विज्ञापन