{"_id":"5efc5a360dda84314b04bead","slug":"india-among-five-nations-interested-in-hosting-2027-asian-cup-football","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत भी एशियन कप 2027 की मेजबानी के पांच दावेदारों में शामिल, दो पहले भी मेजबानी कर चुके","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारत भी एशियन कप 2027 की मेजबानी के पांच दावेदारों में शामिल, दो पहले भी मेजबानी कर चुके
Wed, 01 Jul 2020 03:11 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 01 Jul 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने एशियन कप 2027 फुटबॉल की मेजबानी के लिए दावेदारी की है। एशियाई फुटबॉल महासंघ ने बताया कि भारत समेत पांच देश मेजबानी की दौड़ में हैं। भारत के अलावा ईरान, कतर, सउदी अरब और उजबेकिस्तान भी मेजबानी का दावा पेश कर चुके हैं।
विज्ञापन
एएफसी ने एक बयान में कहा, 'एएफसी अब सभी दावेदार संघों के साथ काम करेगी। तमाम पहलुओं की समीक्षा के बाद एएफसी एशियन कप के 19वें संस्करण के मेजबान का एलान 2021 में किया जाएगा।’
विज्ञापन
एएफसी अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने पांचों सदस्य देशों को एशियन कप की मेजबानी में रूचि दिखाने के लिए धन्यवाद दिया है। इन पांच देशों में से दो पहले भी 1956 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुके हैं।
विज्ञापन
गत चैम्पियन कतर में 1988 और 2011 में यह टूर्नामेंट खेला गया था जबकि ईरान 1968 और 1976 में मेजबान रह चुका है। वह अपनी मेजबानी में दोनों बार खिताब जीतने वाला एशियाई फुटबॉल के इतिहास में एकमात्र देश है।