फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   if Bribery Found Russia and Qatar May Lose fifa World Cups

रद्द हो सकती है रूस और कतर की फीफा वर्ल्ड कप मेजबानी

Mon, 08 Jun 2015 01:26 PM IST
Updated Mon, 08 Jun 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
if Bribery Found Russia and Qatar May Lose fifa World Cups

अगर विश्व कप मेजबानी प्रक्रिया में रिश्वत दिए जाने के आरोप साबित हो जाते हैं तो रूस और कतर की फीफा विश्व कप मेजबानी खतरे में पड़ सकती है।

विज्ञापन


फीफा की लेखा परीक्षण एवं अनुपालन समिति चेयरमैन डोमेनिको स्केला ने स्विस मीडिया से कहा है कि यदि इस बात के पक्के सबूत मिल गए कि रूस और कतर को खरीदे गए वोटों से मेजबानी के अधिकार हासिल हुए हैं तो दोनों देशों की मेजबानी छिन भी सकती है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक इस तरह के कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। फीफा में भ्रष्टाचार की जांच एफबीआई कर रही है। 2018 में रूस और 2022 में कतर को मेजबानी दिए जाने के पीछे भ्रष्टाचार होने के आरोप लग रहे हैं। रूस और कतर दोनों इस बात से इनकार कर रहे हैं कि मेजबानी हासिल करने के लिए कुछ गलत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध ई-मेल से फीफा की मुश्किलें बढ़ी

if Bribery Found Russia and Qatar May Lose fifa World Cups

फीफा की एक कथित पुरानी ई-मेल ने विश्व फुटबॉल संस्था के लिए नई मुश्किलें खड़ीं कर दी हैं। दक्षिण अफ्रीकी मीडिया की रिपोर्ट में दिसंबर 2007 की ई-मेल का हवाला देते हुए कई बातों का दावा किया गया है।

इसमें पता चला है कि फीफा महासचिव जेरोम वेलके की ओर से द. अफ्रीकी सरकार को भेजी गई ई-मेल में पूछा गया था कि फीफा, द.अफ्रीकी सरकार, ब्लाटर और म्बेकी के बीच हुए विचार-विमर्श पर आधारित दस मिलियन डॉलर कब ट्रांसफर किए जाएंगे।

अमेरिकी जांचकर्ताओं का आरोप है कि 2010 विश्व कप की मेजबानी को लेकर भ्रष्टाचार हुआ था। हालांकि फीफा और दक्षिण अफ्रीकी सरकार का कहना है कि ये पैसा वैध रूप से कैरेबियाई रीजन में फुटबॉल विकास के लिए दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed