{"_id":"5e4d59438ebc3ef26c09a63b","slug":"i-leauge-churchill-brothers-beats-real-kashmir-by-2-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-Leauge: चर्चिल ब्रदर्स ने रीयल कश्मीर को 2-1 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-Leauge: चर्चिल ब्रदर्स ने रीयल कश्मीर को 2-1 से हराया
Wed, 19 Feb 2020 09:20 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 19 Feb 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : social Media
चर्चिल ब्रदर्स ने पहले 20 मिनट के अंदर दो गोल दागकर बुधवार को आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में रीयल कश्मीर को 2-1 से हराया। चर्चिल ब्रदर्स की तरफ से विल्स डियोन प्लास ने दसवें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल किया जबकि मापुइया ने 20वें मिनट में स्कोर 2-0 से कर दिया।
विज्ञापन
रीयल कश्मीर की तरफ से रोबिन सिंह ने 82वें मिनट में गोल करके हार का अंतर कम किया। इस जीत से चर्चिस ब्रदर्स 19 अंकों के साथ आईलीग तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। रीयल कश्मीर के 15 अंक हैं और वह सातवें स्थान पर बना हुआ है।
विज्ञापन