{"_id":"5e59b0528ebc3ec4a70a3280","slug":"i-league-miranda-katsumi-score-as-chennai-city-fc-beat-indian-arrows","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-League: मिरांडा, कात्सुमी के गोल से चेन्नई सिटी ने एरोज को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-League: मिरांडा, कात्सुमी के गोल से चेन्नई सिटी ने एरोज को हराया
Sat, 29 Feb 2020 06:01 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 29 Feb 2020 06:01 AM IST
विज्ञापन
आईलीग
- फोटो : सोशल मीडिया
फिटो मिरांडा और कात्सुमी युसा के गोल की मदद से चेन्नई सिटी ने आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट के मैच में शुक्रवार को यहां इंडियन एरोज को 2-0 से हराकर तीन अंक हासिल किया।
विज्ञापन
पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद मिरांडा ने 48 मिनट में टीम का खाता खोला और कात्सुमी ने 60वें मिनट में इस बढ़त को दोगुना कर दिया जो मैच खत्म होने तक बरकरार रहा। इस जीत के बाद चेन्नई के 14 मैच में 19 अंक हो गये और टीम तालिका में तीसरे स्थान पर है। एरोज की टीम इतने ही मैच में आठ अंक के साथ 11वें (अंतिम) स्थान पर है।
विज्ञापन