फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   How Spain Outclassed Argentina: Tactical Analysis Behind Their FIFA World Cup 2026 Triumph

Explainer: चैंपियन स्पेन के दबदबे की वजह; आंकड़े बताते हैं कि अर्जेंटीना फाइनल में कभी मुकाबले में थी ही नहीं

Mon, 20 Jul 2026 09:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Jul 2026 09:02 AM IST
सार

स्पेन ने फाइनल में अर्जेंटीना को सिर्फ 1-0 से हराया, लेकिन मैच के आंकड़े कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं। गेंद पर नियंत्रण, लगातार हमले, अभेद्य डिफेंस और मेसी की सफल घेराबंदी ने स्पेन को पूरे मुकाबले में हावी रखा। जानिए क्यों यह जीत सिर्फ स्कोरलाइन से कहीं बड़ी थी।

विज्ञापन
How Spain Outclassed Argentina: Tactical Analysis Behind Their FIFA World Cup 2026 Triumph
लामिन यमाल और फेर्रान टोरेस - फोटो : PTI

विस्तार

स्कोरलाइन पर नजर डालें तो लगेगा कि स्पेन ने अर्जेंटीना को केवल 1-0 से हराया, लेकिन अगर मैच के आंकड़ों और पूरे टूर्नामेंट के प्रदर्शन को देखा जाए तो कहानी बिल्कुल अलग नजर आती है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फीफा विश्व कप 2026 फाइनल में स्पेन ने सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं जीती, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि आधुनिक फुटबॉल में मजबूत डिफेंस, मिडफील्ड पर नियंत्रण और धैर्यपूर्ण आक्रमण किसी भी सुपरस्टार से बड़ा हथियार हो सकता है। फेर्रान टोरेस का एक्स्ट्रा टाइम में 106वें मिनट में किया गया गोल निर्णायक जरूर रहा, लेकिन यह गोल 120 मिनट तक स्पेन के बनाए दबाव का नतीजा था।

विज्ञापन

How Spain Outclassed Argentina: Tactical Analysis Behind Their FIFA World Cup 2026 Triumph
स्पेन बनाम अर्जेंटीना - फोटो : PTI/IANS

आंकड़े बताते हैं किसका था पूरा दबदबा

फाइनल के आधिकारिक आंकड़े दोनों टीमों के प्रदर्शन का अंतर साफ दिखाते हैं।

आंकड़ा स्पेन अर्जेंटीना
गोल 1 0
कुल गोल पर अटैम्प्ट 20 2
ऑन टारगेट शॉट 12 0
ऑफ टारगेट 5 2
पेनल्टी बॉक्स के अंदर से प्रयास 7 1
बॉक्स के बाहर से प्रयास 12 1

सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा यही रहा कि अर्जेंटीना पूरे मुकाबले में एक भी शॉट गोलपोस्ट के भीतर नहीं मार सकी। दूसरी ओर स्पेन ने 12 बार गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज की परीक्षा ली। अगर मार्टिनेज कई शानदार बचाव नहीं करते तो जीत का अंतर कहीं अधिक बड़ा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

How Spain Outclassed Argentina: Tactical Analysis Behind Their FIFA World Cup 2026 Triumph
स्पेन के कोच फुएंते - फोटो : PTI/IANS
1. मिडफील्ड पर कब्जा ही बना जीत की सबसे बड़ी वजह
 
  • स्पेन की असली ताकत उसकी मिडफील्ड रही। रोड्री, पेड्री और उनके साथियों ने गेंद पर लगातार नियंत्रण बनाए रखा।
  • अर्जेंटीना के खिलाड़ी अधिकांश समय गेंद के पीछे दौड़ते नजर आए।
  • स्पेन ने छोटे-छोटे पास, तेज पोजिशन बदलने और लगातार बॉल पजेशन के दम पर अर्जेंटीना की लय ही बिगाड़ दी।
  • यही कारण रहा कि मेसी, जूलियन अल्वारेज और अर्जेंटीना के अन्य खिलाड़ियों तक गेंद प्रभावी ढंग से पहुंच ही नहीं सकी।
विज्ञापन

How Spain Outclassed Argentina: Tactical Analysis Behind Their FIFA World Cup 2026 Triumph
स्पेन बनाम अर्जेंटीना - फोटो : PTI/IANS
2. मेसी को रोकने का मास्टरप्लान पूरी तरह सफल रहा
 
  • पूरे टूर्नामेंट में आठ गोल कर चुके लियोनल मेसी को स्पेन ने खुलकर खेलने का एक भी मौका नहीं दिया।
  • स्पेन ने पारंपरिक मैन-मार्किंग की बजाय जोनल प्रेसिंग अपनाई।
  • जैसे ही मेसी गेंद लेकर आगे बढ़ते, दो या तीन स्पेनिश खिलाड़ी तुरंत उन्हें घेर लेते।
  • परिणाम यह रहा कि अर्जेंटीना का सबसे बड़ा हथियार पूरे मुकाबले में लगभग बेअसर रहा।
  • फाइनल के बाद कई फुटबॉल विशेषज्ञों ने भी माना कि यह स्पेन की सबसे बड़ी सामरिक सफलता थी।
  • इस विश्वकप में पहली बार मेसी पूरे मैच में केवल एक दो बार ही नजर आए।

How Spain Outclassed Argentina: Tactical Analysis Behind Their FIFA World Cup 2026 Triumph
स्पेन बनाम अर्जेंटीना - फोटो : PTI/IANS
3. एमिलियानो मार्टिनेज ने हार का अंतर कम रखा
 
  • हालांकि अर्जेंटीना हार गई, लेकिन गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज का प्रदर्शन शानदार रहा।
  • उन्होंने पूरे मुकाबले में कई कठिन बचाव किए और स्पेन को बार-बार गोल करने से रोका।
  • अगर वह अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं होते तो अर्जेंटीना को कहीं बड़ी हार झेलनी पड़ सकती थी।
  • यही वजह रही कि 20 प्रयासों के बावजूद स्पेन सिर्फ एक गोल ही कर सकी।

How Spain Outclassed Argentina: Tactical Analysis Behind Their FIFA World Cup 2026 Triumph
स्पेन बनाम अर्जेंटीना - फोटो : PTI/IANS
4. रेड कार्ड ने और मुश्किल बढ़ा दी
 
  • नियमित समय के अंतिम क्षणों में एंजो फर्नांडीज को दूसरा पीला कार्ड मिलने के बाद अर्जेंटीना 10 खिलाड़ियों के साथ रह गई।
  • अतिरिक्त समय में इसका असर साफ दिखाई दिया। खिलाड़ियों की थकान बढ़ी और स्पेन को ज्यादा जगह मिलने लगी।
  • इसी दबाव के बीच पेड्रो पोरो के क्रॉस और निको विलियम्स के हेडर के बाद फेर्रान टोरेस ने विजयी गोल कर दिया।

How Spain Outclassed Argentina: Tactical Analysis Behind Their FIFA World Cup 2026 Triumph
स्पेन बनाम अर्जेंटीना - फोटो : PTI/IANS
5. पूरे टूर्नामेंट में अभेद्य रहा स्पेन का डिफेंस
 
  • फाइनल की तरह पूरे विश्व कप में भी स्पेन की सबसे बड़ी ताकत उसकी रक्षापंक्ति रही।
  • सात मैचों में स्पेन ने सिर्फ एक गोल खाया और छह मुकाबलों में क्लीन शीट रखी।
  • विश्व कप इतिहास में किसी चैंपियन टीम का यह संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ डिफेंसिव रिकॉर्ड है।
  • उसने 1998 की फ्रांस और 2006 की इटली की बराबरी कर ली।
  • दिलचस्प बात यह रही कि पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ बेल्जियम ही स्पेन के खिलाफ गोल कर सकी।
  • फाइनल समेत बाकी सभी मुकाबलों में स्पेनिश डिफेंस विपक्षी टीमों के लिए अभेद्य दीवार साबित हुआ।

How Spain Outclassed Argentina: Tactical Analysis Behind Their FIFA World Cup 2026 Triumph
स्पेन बनाम अर्जेंटीना - फोटो : PTI/IANS
आक्रमण से ज्यादा डिफेंस ने जिताया विश्व कप
फुटबॉल में एक पुरानी कहावत है- 'अटैक आपको मैच जिताता है, लेकिन मजबूत डिफेंस आपको चैंपियन बनाती है।' स्पेन ने 2026 विश्व कप में इस कहावत को पूरी तरह सच साबित कर दिया। फाइनल में उसने अर्जेंटीना को एक भी शॉट ऑन टारगेट नहीं लेने दिया। मिडफील्ड पर नियंत्रण रखा, लगातार हमले किए और धैर्य नहीं खोया।

अंततः अतिरिक्त समय में मिला एक मौका ही खिताब तय करने के लिए काफी साबित हुआ। स्पेन की यह जीत सिर्फ एक गोल की नहीं थी, बल्कि सामरिक अनुशासन, बेहतरीन डिफेंस, मिडफील्ड कंट्रोल और धैर्यपूर्ण फुटबॉल की जीत थी। आधिकारिक आंकड़े भी यही बताते हैं कि फाइनल में स्कोर 1-0 जरूर था, लेकिन मैदान पर मुकाबला उससे कहीं ज्यादा एकतरफा रहा।

फाइनल तक स्पेन का सफर

How Spain Outclassed Argentina: Tactical Analysis Behind Their FIFA World Cup 2026 Triumph
स्पेन बनाम अर्जेंटीना - फोटो : PTI/IANS

धीमी शुरुआत, लेकिन फिर लगातार छह जीत
 

  • स्पेन की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। विश्व कप में पहली बार खेल रही केप वर्डे ने उसे गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया। स्पेन ने पूरे मैच में लगातार हमले किए, लेकिन केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने सात शानदार बचाव कर मैच का रुख बदल दिया। हालांकि, यही मुकाबला स्पेन के लिए चेतावनी साबित हुआ। इसके बाद टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
  • दूसरे मुकाबले में सऊदी अरब को 4-0 से हराकर स्पेन ने अपना आक्रामक अंदाज दिखाया। लामिन यमाल ने टूर्नामेंट का अपना पहला गोल किया, जबकि मिकेल ओयारजाबाल ने चार मिनट के भीतर दो गोल दागकर मैच लगभग खत्म कर दिया। ग्रुप चरण के अंतिम मुकाबले में एलेक्स बैएना के इकलौते गोल की बदौलत उरुग्वे को 1-0 से हराकर स्पेन सात अंकों के साथ ग्रुप-एच में शीर्ष पर रहा।

नॉकआउट में दिखा चैंपियन वाला आत्मविश्वास
 
  • राउंड ऑफ-32 में ऑस्ट्रिया के खिलाफ स्पेन ने किसी तरह की गलती नहीं की। मिकेल ओयारजाबाल ने फिर दो गोल किए, जबकि पेड्रो पोरो ने भी विश्व कप का अपना पहला गोल दागा। 3-0 की जीत ने बता दिया कि स्पेन नॉकआउट के लिए पूरी तरह तैयार है।
  • राउंड ऑफ-16 में चिर-प्रतिद्वंद्वी पुर्तगाल के खिलाफ मुकाबला काफी कड़ा रहा। मैच अतिरिक्त समय की ओर बढ़ रहा था, लेकिन इंजरी टाइम में मिकेल मेरिनो ने विजयी गोल कर स्पेन को 1-0 से क्वार्टर फाइनल पहुंचा दिया।
  • क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम ने स्पेन के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला गोल किया। चार्ल्स डी केटेलारे ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने। हालांकि स्पेन घबराया नहीं। एक बार फिर मिकेल मेरिनो ने अंतिम क्षणों में गोल कर 2-1 से जीत दिला दी।
  • सेमीफाइनल में फ्रांस को स्पेन की सबसे कठिन चुनौती माना जा रहा था, लेकिन मैदान पर तस्वीर बिल्कुल अलग रही। लामिन यमाल द्वारा दिलाई गई पेनाल्टी पर मिकेल ओयारजाबाल ने पहला गोल किया और बाद में पेड्रो पोरो ने दूसरा गोल कर 2-0 की आरामदायक जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed