{"_id":"ce00fd10-fe4b-11e1-a185-d4ae52ba91ad","slug":"hosting-u-17-world-cup-is-good-for-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-17 विश्वकप की मेजबानी से खुलेगा भारत का रास्ता","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
अंडर-17 विश्वकप की मेजबानी से खुलेगा भारत का रास्ता
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 14 Sep 2012 02:38 PM IST
विज्ञापन
फीफा (अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ) के महासचिव जेरोम वाल्के का मानना है कि भारत के लिए अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी करने से काफी फायदा होगा। इस प्रतियोगिता के आयोजन से फुटबाल के बुनियादी ढांचे में काफी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि यह आयोजन भारतीय फुटबॉल के लिए संजीवनी का काम करेगी।
जेरोम वाल्के ने इस बात पर जोर दिया कि अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी देने का मतलब यह नहीं है कि हम टूर्नामेंट कराने के बाद आपको अलविदा कह देंगे। हमें इसके पहले भी और बाद भी भारत में फुटबाल गतिविधियों पर ध्यान देना है। इसके लिए विभिन्न पक्षों से सहयोग की जरूरत है जिसके बल पर हम लक्ष्य हासिल कर पाएंगे।
वाल्के ने दो दिवसीय आईएफए राउंडटेबल से प्राप्त निष्कर्षों पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा सभी पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि यह आयोजन भारत में फुटबाल को बढावा देगा और इसके विकास के लिए बेहतर माहौल तैयार करेगा। हमारा लक्ष्य 2020 के विश्व कप में भारत की भागीदारी है और इसके लिए अंडर-17 विश्व कप की बडी़ भूमिका रहेगी।