फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   head coach Stephen Constantine announces 23-member India squad for Asian Cup

एशियन कप में भी छेत्री ही होंगे कप्तान, कोच ने की 23 सदस्यीय टीम घोषित

Thu, 27 Dec 2018 10:29 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 27 Dec 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
head coach Stephen Constantine announces 23-member India squad for Asian Cup
sunil chhetri

मुख्य कोच स्टीफन कोंस्टेनटाइन ने आगामी एशियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए अनुभवी सुनील छेत्री की अगुआई में 23 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी है। एशियन कप यूएई में पांच जनवरी से एक फरवरी तक खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत छह जनवरी को थाईलैंड के खिलाफ, जबकि दस जनवरी को यूएई और 14 जनवरी को बहरीन से खेलेगी। 

विज्ञापन


कोंस्टेनटाइन ने कहा, 'निरंतरता बनाए रखना अहम है। चीजों को पूरी तरह से बदल देना बेवकूफाना होगा। अधिकांश लड़के पिछले कुछ समय से हमारे साथ हैं। अन्य पांच लड़के (28 की सूची में शामिल) भी दो जनवरी तक हमारे साथ रहेंगे। अगर किसी को चोट लगती है या कुछ और होता है तो इन्हें जिम्मेदारी लेनी होगी।'
विज्ञापन


टीम : गोलकीपर : गुरप्रीत सिंह संधू, विशाल कैथ, अमरिंदर सिंह। 
डिफेंडर : प्रीतम कोटल, सार्थक गोलुई, संदेश झिंगन, अनस एदाथोडिका, सलाम रंजन सिंह, सुभाशीष बोस और नारायण दास। 
मिडफील्डर : उदांता सिंह, जैकीचंद सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, प्रणय हलधर, अनिरुद्ध थापा, विनीत राय, रोवलिन बोर्गेस, आशिक कुरुनियन और हालीचरण नार्जरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरवर्ड : सुमित पस्सी, बलवंत सिंह, सुनील छेत्री और जेजे लालपेखलुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed