{"_id":"5fa5fe1543a5e25c4e104bd5","slug":"harry-kane-scored-200th-goal-in-300th-match-tottenham-defeated-lugoretus-in-europa-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"300वें मैच में केन ने दागा 200वां गोल, यूरोपा लीग में टोटेनहैम ने लुगोरेटस को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
300वें मैच में केन ने दागा 200वां गोल, यूरोपा लीग में टोटेनहैम ने लुगोरेटस को हराया
Sat, 07 Nov 2020 07:23 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 07 Nov 2020 07:23 AM IST
सार
- टोटेनहैम ने यूरोपा लीग में लुगोरेटस को 3-1 से दी शिकस्त
- तीसरे खिलाड़ी हैं हैरी टोटेनहैम के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले
- 101 गोल केन ने पिछले 135 मैचों में किए हैं
- 12 गोल कर चुके हैं केन इस सत्र में सभी 13 मुकाबलों में अब तक
- 02 जीत है यह टोटेनहैम की घर के बाहर पिछले दस मैचों में। इस दौरान उसे छह हारे और दो ड्रॉ खेले
विज्ञापन
हैरी केन (फाइल फोटो)
विस्तार
हैरी केन ने टोटेनहैम के लिए अपने 300वें मैच में 200वां गोल दागा। केन के अलावा लुकास मौरा और लो सेल्सो ने एक-एक गोल किया जिससे टोटेनहैम ने यूरोपा लीग में लुगोरेटस को 3-1 से पराजित किया। 27 वर्षीय केन टोटेनहैम की ओर से सर्वाधिक गोल करने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे अधिक गोल जिमी ग्रीव्स (266) और बॉबी स्मिथ (208) ने ही किए हैं। इंग्लैंड के कप्तान केन अगर इसी तरह खेलते रहे तो वह यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। केन ने 200 गोल में से 101 अपने पिछले 135 मैचों में किए हैं। वहीं सौ गोल प्रतिद्वंद्वी टीमों के मैदान में किए हैं।
विज्ञापन
16वें मिनट में ही किया गोल :
केन ने खेल शुरू होने के 16वें मिनट में ही गोल कर टोटेनहैम को बढ़त दिला दी थी। लुकास ने 32वें और लो ने 62वें मिनट में गोल किया। लुगोरेटस के लिए एकमात्र गोल केसरू ने 50वें मिनट में किया।
विज्ञापन