फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Greenpeace activist crash landing parachutist Germany-France Euro 2020 match in Munich

Euro 2020: मैच के दौरान पैराशूट से स्टेडियम में उतरा पर्यावरण कार्यकर्ता, कई फैंस घायल

Wed, 16 Jun 2021 09:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 16 Jun 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Greenpeace activist crash landing parachutist Germany-France Euro 2020 match in Munich
पैराशूट से स्टेडियम में उतरा पर्यावरण कार्यकर्ता - फोटो : social media

जर्मनी-फ्रांस के बीच खेले गए यूरो 2020 के मैच से पहले म्यूनिख के आलियांज एरीना में एक ग्रीनपीस कार्यकर्ता (पर्यावरण कार्यकर्ता) पैराशूट से मैदान पर उतरा। इस दौरान कार्यकर्ता का पैराशूट स्टेडियम की छत से लगे कैमरे के तारों से टकरा गया। इसके बाद उसका मलबा मैदान पर गिरा। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। म्यूनिख पुलिस के एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि कम से कम दो लोगों के सिर में चोटें आईं और दोनों को अस्पताल ले जाना पड़ा। इनमें एक फ्रांस के और दूसरा युक्रेन के नागरिक हैं। 

विज्ञापन


इस मामले में ग्रीनपीस कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता मुलर के अनुसार, कार्यकर्ता पर हवाई यातायात कानून का उल्लंघन करने, हवाई यातायात को खतरे में डालने, गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने और अतिचार करने जैसे तमाम आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, बाद में उसे छोड़ दिया गया। बता दें कि फ्रांस ने यह मैच जर्मनी को हराकर 1-0 से जीत लिया। उधर, जर्मन टीम के प्रवक्ता जेन्स ग्रिटनर ने इस हरकत की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जर्मन फुटबॉल महासंघ के रूप में हम निश्चित रूप से इस तरह के हरकत की निंदा करते हैं, क्योंकि यह सिर्फ वह नहीं था, बल्कि अन्य लोग भी थे, जिन्हें उन्होंने खतरे में डाला और घायल किया। यह हमारे दृष्टिकोण से अस्वीकार्य है। बता दें कि इस मैच को देखने के लिए तकरीबन 14 हजार दर्शक आए थे। 
विज्ञापन


मालूम हो कि यह स्टंट जर्मन कार निर्माता वोक्सवैगन के खिलाफ एक विरोध था, जो यूरोपीय चैंपियनशिप के प्रायोजकों में से एक है। ग्रीनपीस ने कहा कि उन्हें हुए किसी भी नुकसान के लिए खेद है। ग्रीनपीस के आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया कि इस विरोध का उद्देश्य कभी भी खेल को बाधित करना या लोगों को चोट पहुंचाना नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed