फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Globe Soccer Awards 2021: All the prize winners list; Cristiano Ronaldo Crowned Top Goalscorer of All Time; Kylian Mbappe, Robert Lewandowski Grab Honours

Globe Soccer Awards 2021: एम्बाप्पे ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर का खिताब जीता, लेवान्डॉस्की को मिला मैराडोना अवॉर्ड

Mon, 27 Dec 2021 11:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 Dec 2021 11:47 PM IST
सार

Globe Soccer Awards 2021: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स में टॉप गोल स्कोरर ऑफ ऑल टाइम के खिताब से नवाजा गया। रोनाल्डो ने इसी साल इटैलियन क्लब युवेंटस को छोड़ा था और प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड में आए थे।

विज्ञापन
Globe Soccer Awards 2021: All the prize winners list; Cristiano Ronaldo Crowned Top Goalscorer of All Time;  Kylian Mbappe, Robert Lewandowski Grab Honours
ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स में एम्बाप्पे और लेवानडॉस्की का जलवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स 2021 की घोषणा हो चुकी है। फ्रांस और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) क्लब के स्टार फुटबॉलर कीलियन एम्बाप्पे साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉल खिलाड़ी का खिताब जीता है। उनके अलावा समारोह में पोलैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवानडॉस्की का जलवा रहा। उन्होंने दो खिताब जीते। पुर्तगाल और मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को भी एक अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्बाप्पे ने इस सीजन अब तक 15 गोल दागे
एम्बाप्पे ने इस सीजन पेरिस सेंट जर्मेन के लिए 24 मैच खेले हैं और 15 गोल दागे हैं। वहीं, उनके नाम 15 असिस्ट भी रहा है। इसमें से नौ गोल एम्बाप्पे ने लीग-1 में, चार गोल चैंपियंस लीग में और दो गोल कूप डी फ्रांस टूर्नामेंट में किए हैं। ओवरऑल लीग-1 में वह 165 मैचों में 116 गोल दाग चुके हैं। वहीं, फ्रांस की घरेलू टूर्नामेंट में 30 गोल हैं। चैंपियंस लीग में एम्बाप्पे के नाम 31 गोल हैं। पेरिस सेंट जर्मेन के लिए 195 मैचों में एम्बाप्पे 147 गोल कर चुके हैं। फ्रांस के लिए उन्होंने 53 मैचों में 24 गोल दागे हैं। लेवान्डॉस्की के लिए बेहतरीन रहा यह सीजन
इसके अलावा बेलोन डी'ओर अवॉर्ड्स में दूसरे नंबर पर रहने वाले रॉबर्ट लेवानडॉस्की को ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स 2021 में फैंस प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही उन्हें म्यूनिख की ओर से इस साल कई शानदार गोल करने के लिए मैराडोना अवॉर्ड से भी नवाजा गया। लेवानडॉस्की ने इस सीजन अब तक 17 बुंदेसलीगा मैचों में 19 गोल दागे हैं। इसके अलावा छह चैंपियंस लीग मैचों में उनके नाम नौ गोल हैं। इस सीजन लेवानडॉस्की के नाम कुल 25 मैचों में 30 गोल और तीन असिस्ट हैं। रोनाल्डो ऑल टाइम टॉप गोल स्कोरर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो को ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स में टॉप गोल स्कोरर ऑफ ऑल टाइम के खिताब से नवाजा गया। रोनाल्डो ने इसी साल इटैलियन क्लब युवेंटस को छोड़ा था और प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड में आए थे। इस सीजन वह अब तक 19 मैचों में 13 गोल दाग चुके हैं और उनके नाम 2 असिस्ट भी हैं। प्रीमियर लीग में रोनाल्डो ने सात गोल और चैंपियंस लीग में छह गोल दागे हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए रोनाल्डो ने अब तक 310 मैचों में 131 गोल दागे हैं। वह करियर की शुरुआत में 2008 तक मैन. यू से खेल चुके हैं। इस साल तोड़ा था अंतरराष्ट्रीय गोल का रिकॉर्ड
इसके अलावा रोनाल्डो ने युवेंटस के लिए 134 मैचों में 101 गोल और स्पैनिश क्लब रियल मैड्रिड के लिए 438 मैचों में 450 गोल दागे थे। वहीं, स्पोर्टिंग सीपी के लिए उन्होंने 31 मैचों में पांच गोल दागे थे। पुर्तगाल से खेलते हुए रोनाल्डो ने 184 मैचों में 115 गोल दागे हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इसी साल यूरो कप के बाद यह रिकॉर्ड बनाया था। इसी वजह से ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स में उन्हें सम्मानित किया गया। ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स 2021 के परिणाम
फैन्स प्लेयर ऑफ द ईयर - रॉबर्ट लेवान्डॉस्की
मेन्स प्लेयर ऑफ़ द ईयर - कीलियन एम्बाप्पे
मैराडोना पुरस्कार - रॉबर्ट लेवान्डॉस्की
सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर - क्रिस्टियानो रोनाल्डो
वर्ष की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय टीम - इटली
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एजेंट - फेडेरिको पास्टोरेलो
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खेल निदेशक - त्क्सीकी बेगिरीस्टैन
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्लब - चेल्सी
बेस्ट डिफेंडर ऑफ द ईयर - लियोनार्डो बोनुची
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर - जियानलुइगी डोनारुम्मा
वर्ष का महिला क्लब - बार्सिलोना
वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी - एलेक्सिया पुटेलस
इनोवेशन अवार्ड - सीरी ए
बेस्ट ईस्पोर्ट्स प्लेयर ऑफ द ईयर - Msdossary7
अफ्रीका में सर्वश्रेष्ठ युवा अकादमी - ZED FC
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed