{"_id":"5f267f33026b683b0c17da65","slug":"gianni-infantino-can-continue-as-fifa-president-during-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के दौरान फीफा अध्यक्ष बने रह सकते हैं इनफेंटिनो","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
जांच के दौरान फीफा अध्यक्ष बने रह सकते हैं इनफेंटिनो
Sun, 02 Aug 2020 02:24 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 02 Aug 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
फीफा
- फोटो : सोशल मीडिया
फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने कहा है कि आपराधिक जांच के दौरान जियोनी इनफेंटिनो फीफा अध्यक्ष बने रह सकते हैं। इस दौरान उनके अधिकार नहीं छीने जाने चाहिए।
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड के विशेष अभियोजक ने इनफेंटिनो के आचरण के खिलाफ आपराधिक मामला शुरू किया है। इनफेंटिनो देश के अटॉर्नी जनरल से मिले थे, जो फुटबॉल में भ्रष्टाचार की जांच कर रहे हैं। फीफा ने एपी को दिए बयान में कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है जो अध्यक्ष को उनकी जिम्मेदारी निभाने से रोके।’ उन्होंने कहा कि वह फीफा में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
विज्ञापन