{"_id":"5bae324b867a557ebe1e9780","slug":"germany-to-host-uefa-after-36-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 साल बाद यूरो की मेजबानी करेगा जर्मनी, तुर्की को सिर्फ एक वोट से दी मात","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
36 साल बाद यूरो की मेजबानी करेगा जर्मनी, तुर्की को सिर्फ एक वोट से दी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 28 Sep 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
जर्मनी बनाम स्वीडन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी ने बृहस्पतिवार को यूएफा कार्यकारिणी की बैठक में तुर्की को एक वोट से मात देकर 2024 यूरो (यूरोपियन चैंपियनशिप ) की मेजबानी हासिल कर ली। 36 साल बाद एक बार फिर यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप जर्मनी में होगी।
विज्ञापन
इससे पहले वेस्ट जर्मनी ने 1988 में इसकी मेजबानी की थी। तुर्की का किसी प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करने का इंतजार और बढ़ गया। जर्मनी में होने वाले यूरो कप में 24 देश हिस्सा लेंगे और 32 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में 51 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
वोटिंग के दौरान जर्मनी के पूर्व कप्तान फिलिप लाम भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हम अपने देश में एक बेहतरीन फुटबॉल पार्टी आयोजित करने वाले हैं। 2004 के बाद पहली बार 2024 में कोई एक ही देश टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। तब पुर्तगाल मेजबान था।
विज्ञापन
2020 में यह टूर्नामेंट यूरोप के 12 देशों के 12 शहर में खेला जाएगा। तुर्की ने इससे पहले 2008, 2012 और 2016 के लिए दावेदारी पेश की थी। 2020 ओलंपिक की मेजबानी भी वह टोक्यो से हार गया था।