{"_id":"0c44b9d88e2b2997257e7a2d8ed7d0f1","slug":"germany-gets-tickets-for-fifa-world-cup-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी ने भी कटाया फुटबॉल विश्व कप के लिए टिकट","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
जर्मनी ने भी कटाया फुटबॉल विश्व कप के लिए टिकट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 14 Oct 2013 05:20 PM IST
विज्ञापन
तीन बार की चैंपियन जर्मनी ने अगले साल ब्राजील में होने वाले विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन
जर्मनी ने क्वालीफाइंग ग्रुप-सी में एक एकतरफा मुकाबले में आयरलैंड को 3-0 से हराकर विश्व कप में अपनी जगह पक्की की।
सैमी खेदेरा ने 12वें मिनट में ही गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी थी।
कोलंबिया को भी मिला टिकट
कोलंबिया ने शानदार वापसी करते हुए चिली के खिलाफ मोंटवीडियो में हुए बेहद रोमांचक मैच 3-3 से बराबर किया और 1998 के बाद पहली बार विश्व कप फुटबॉल में जगह बनाई।
कोलंबिया एक समय 0-3 से पीछे चल रहा था लेकिन उसने बाद में दस खिलाड़ियों से खेल रही चिली की टीम को चौंकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
मोनाको के स्ट्राइकर रादमेल फालकाओ कोलंबिया के नायक रहे। उन्होंने आखिरी क्षणों में दो पेनाल्टी को गोल में बदला। इससे कोलंबिया वह अहम अंक हासिल करने में सफल रहा, जिससे उसकी अगले साल ब्राजील में होने वाले विश्व कप में जगह सुनिश्चित हो गई।
विज्ञापन
ब्राजील मेजबान होने के कारण स्वत: ही क्वालीफाई कर चुका था जबकि अर्जेंटीना ने पहले ही विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर दी थी।