फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   French League One Messi scores first goal in league as PSG beat Nantes 3-1

French League One: मेसी ने लीग में पहला गोल किया, पीएसजी ने नानतेस को 3-1 से हराया

Mon, 22 Nov 2021 01:14 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 22 Nov 2021 01:14 AM IST
सार

French League One: मेसी ने अपने नए क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के लिए चौथा और फ्रेंच लीग वन का पहला गोल करते हुए पीएसजी को 3-1 से जीत दिलाई है। पीएसजी के 14 मैचों में 12 जीत से 37 अंक हो गए हैं।

विज्ञापन
French League One Messi scores first goal in league as PSG beat Nantes 3-1
मेसी ने लिपजिग के खिलाफ दो गोल कर पीएसजी को जीत दिलाई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लियोनल मेसी ने आखिरकार पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के लिए फ्रेंच लीग वन में अपना पहला गोल दाग ही दिया। मेसी और काइलियान म्बापे के दम पर पीएसजी ने नानतेस को 3-1 से पराजित कर शीर्ष पर अपनी बढ़त मजबूत कर ली है। नौ बार के चैंपियन पीएसजी के 14 मैचों में 12 जीत से 37 अंक हो गए हैं जो दूसरे स्थान पर चल रहे रेनर्स (25) से 12 अधिक हैं। पिछले छह लीग वन मैचों में खाता नहीं खोल पाने वाले मेसी ने 87वें मिनट में गोल किया। यह उनका पीएसजी के लिए कुल चौथा गोल है। उन्होंने तीन गोल चैंपियंस लीग में किए हैं।
विज्ञापन


म्बापे ने किया अपना सबसे तेज गोल 
म्बापे ने दूसरे मिनट में ही गोल कर पीएसजी को बढ़त दिला दी थी। यह म्बापे के कॅरिअर का सबसे तेज गोल है। एक गोल आत्मघाती रहा जो डेनिस अप्पिया (81वें मिनट) ने किया। नानतेस के लिए कोलो मुनि (76वें मिनट) ने गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed