फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   France vs Senegal Live FIFA World Cup 2026 Today Football Match Result Updates

France vs Senegal: एमबाप्पे विश्व कप में फ्रांस के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, सेनेगल को 3-1 से हराया

Wed, 17 Jun 2026 02:35 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 17 Jun 2026 02:35 AM IST
सार

FIFA World Cup 2026 France vs Senegal: पिछले बार की उपविजेता फ्रांस ने फीफा विश्व कप 2026 की धमाकेदार शुरुआत की है। कायलियन एमबाप्पे के दो गोल की मदद से फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया। फ्रांस की जीत में एमबाप्पे का योगदान सबसे ज्यादा रहा। इसके साथ ही उन्होंने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

विज्ञापन
France vs Senegal Live FIFA World Cup 2026 Today Football Match Result Updates
कायलियन एमबाप्पे - फोटो : fifa.com

विस्तार

कायलियन एमबाप्पे के दम पर फ्रांस ने ग्रुप आई के मुकाबले में सेनेगल को 3-1 से हराकर फीफा विश्व कप में विजयी आगाज किया। फ्रांस के लिए एमबाप्पे ने दो गोल दागे। एमबाप्पे इसके साथ ही फ्रांस की ओर से विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने। दोनों टीमें पहले हाफ तक कोई गोल नहीं कर सकीं, लेकिन दूसरे हाफ में कप्तान कायलियन एमबाप्पे ने टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद ब्रैडली बारकोला ने गोल दागकर बढ़त दोगुनी कर दी। निर्धारित 90 मिनट के बाद फ्रांस 2-0 से आगे था। हालांकि, आठ मिनट के इंजरी समय के दौरान सेनेगल के लिए इब्राहिम मबाये ने गोल दागा। लेकिन इसके चंद सेकेंड बाद ही एमबाप्पे ने एक और गोल कर फ्रांस को 3-1 से आगे कर दिया। फ्रांस ने अंतिम सीटी बजने तक इस बढ़त को बरकरार रखा। 
विज्ञापन

शुरुआती मिनटों में गोल करने की कोशिश
सेनेगल के लिए इस्मालिया ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। सातवें मिनट में इस्मालिया फ्रांस के गोल पोस्ट के पास पहुंचे, लेकिन टीम को सफलता नहीं दिला पाए। हालांकि, सेनेगल की टीम फ्रांस पर दबाव बनाने में सफल रही है। इसके बाद फ्रांस ने भी आक्रामक रुख अपनाया और 19वें मिनट में फ्रांस के लिए ओस्मान डेम्बेले ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन वह भी सफल नहीं हुए। सेनेगल के लिए फिर निकोलस जैक्सन ने 25वें मिनट में बढ़त दिलाने का असफल प्रयास किया। जैक्सन गोल करने के काफी करीब थे, लेकिन गेंद गोल पोस्ट के बगल से निकल गई। मुकाबला शुरू होने के 26 मिनट बाद तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं। इस दौरान फ्रांस की तुलना में सेनेगल ने गोल करने के ज्यादा मौके बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेनेगल ने दिखाया शानदार खेल
कुछ मिनटों के ब्रेक के बाद एक बार फिर सेनेगल ने फ्रांस के डिफेंस को भेदा और 31वें मिनट में इस्मालिया ने गोल करने का प्रयास किया। उन्होंने किक लगाई, लेकिन गेंद गोल पोस्ट से काफी दूर थी। सेनेगल ने प्रयास नहीं छोड़े और सादियो माने ने 40वें मिनट में गोल करने का प्रयास किया। हालांकि, एक बार फिर उनका शॉट चूक गया। दूसरी तरहफ पहले हाफ में एमबाप्पे के लिए चीजें सही नहीं रही और वह ज्यादातर समय गेंद से दूर ही रहे। वहीं, दोनों टीमें पहले हाफ तक एक भी गोल नहीं कर सकीं। लेकिन, सेनेगल ने बढ़िया खेल दिखाया और गोल करने के कई मौके बनाए।
विज्ञापन

फ्रांस ने दिखाई तेजी
दूसरे हाफ की शुरुआत से ही फ्रांस ने तेजी दिखाना शुरू किया। पहले हाफ की तुलना में फ्रांस दूसरे हाफ में ज्यादा आक्रामक नजर आई। फ्रांस के लिए डिजायर डूए ने 47वें मिनट में गोल करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए। इसके बाद फ्रांस के माइकल ओलिसे ने 53वें मिनट में सुनहरा मौका बनाया, लेकिन फ्रांस इस बार भी बढ़त हासिल नहीं कर सका। फिर एमबाप्पे ने 57वोें मिनट में सेनेगल के खिलाड़ियों को छकाते हुए मौका बनाया, लेकिन वह पास से गोल करने से चूक गए। सेनेगल के गोलकीपर ने इस दौरान शानदार खेल दिखाया। 

एमबाप्पे की उपलब्धि
कायलियन एमबाप्पे ने फीफा विश्व कप के दौरान बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। एक गोल करने के साथ ही उन्होंने फ्रांस के लिए सर्वाधिक गोल करने के मामले ओलिवियर गिरोड की बराबरी कर ली। हालांकि, उन्होंने मैच में दो गोल किए और वह गिरोड से आगे निकल गए। एमबाप्पे ने 66वें मिनट में माइकल ओलिसे के पास पर शानदार गोल दागा और टीम को बढ़त दिलाई। एमबाप्पे ने सेनेगल के डिफेंस को भेदा और फिर गोलकीपकर को चकमा देकर गोल किया। फ्रांस इसके बाद यहीं नहीं रुकी और 82वें मिनट में ब्रैडली बारकोला ने गोल दागकर बढ़त दोगुनी कर दी। आठ मिनट के इंजरी समय के दौरान सेनेगल के लिए इब्राहिम मबाये ने गोल दागा। लेकिन इसके चंद सेकेंड बाद ही एमबाप्पे ने एक और गोल कर फ्रांस को 3-1 से आगे कर दिया। एमबाप्पे का यह 58वां अंतरराष्ट्रीय गोल रहा और वह फीफा विश्व कप में फ्रांस के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने।

सेनेगल के खिलाफ दो गोल करने के साथ ही एमबाप्पे के अब फीफा विश्व कप में 14 गोल हो गए हैं। एमबाप्पे ने इस मामले में फ्रांस के जस्ट फोंटेन को पीछे छोड़ा जिन्होंने विश्व कप में 13 गोल किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने गेर्ड मुलर के 14 गोलों की बराबरी कर ली है। एमबाप्पे से ज्यादा विश्व कप में गोल अब रोनाल्डो (15) और मिरोस्लाव क्लोसे (16) के हैं। 

इस मैच के लिए दोनों टीमों की शुरुआती एकादश:
फ्रांस: माइक मेगनन (जीके), जूल्स कौंडे, डेयोट उपामेकानो, विलियम सलीबा, थियो हर्नांडेज, ऑरेलियन टचौमेनी, एड्रियन रबियोट, ओस्मान डेम्बेले, डिजायर डू, माइकल ओलिसे, कायलियन एमबाप्पे (कप्तान)
सेनेगल: एडौर्ड मेंडी, कालिडौ कौलीबली, क्रेपिन डायटा, मौसा नियाखाते, एल हादजी मलिक डियॉफ, इद्रिसा गण गुये, लैमिन कैमारा, पेप गुये, सादियो माने, निकोलस जैक्सन, इस्माइला सर्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed