फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   france switzerland review

फ्रांस ने की गोलों की बौछार

Sat, 21 Jun 2014 08:35 AM IST
Updated Sat, 21 Jun 2014 08:35 AM IST
विज्ञापन
france switzerland review

साल्वाडोर में खेले गए ग्रुप ई के मैच में फ़्रांस ने स्विटज़रलैंड के ख़िलाफ़ गोलों की बौछार कर दी। मैच की शुरुआत से ताबड़तोड़ हमले करते हुए फ़्रांस ने 5-2 से जीत हासिल की और अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


पूरे मैच में फ़्रांस की टीम छाई रही और स्विटज़रलैंड के पास फ़्रांस के आक्रमण का कोई जवाब नहीं था। मैच का पहला हाफ़ ज़बरदस्त एक्शन से भरपूर था।

फ़ुटबॉल विशेषज्ञ नोवी कपाड़िया के मुताबिक़, "फ़्रांस इस विश्व कप में ज़बरदस्त तैयारी के साथ आई है। इस मैच में उनकी विविधता इसी बात से पता लगती है कि पांचो गोल अलग-अलग खिलाड़ियों ने और अलग-अलग तरीक़े से किए। अगर उनकी फ़ॉर्म आगे भी ऐसी ही रही तो बाक़ी टीमों के लिए फ़्रांस को रोकना बड़ा मुश्किल हो जाएगा।"
विज्ञापन


फ्रांस का ज़बरदस्त आक्रमण

17वें मिनट में फ़्रांस को कॉर्नर मिला जिसे ओलिविए यिवू ने ज़ोरदार हेडर करके गोल किया और फ़्रांस को 1-0 की लीड दिला दी। स्विटज़रलैंड की टीम इससे संभल भी नहीं पाई थी कि ठीक एक मिनट बाद ब्लेस माट्वीडी ने गोल करके फ़्रांस को 2-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्विटज़रलैंड के खेमे में हलचल मच चुकी थी। पूरी टीम बिखर चुकी थी। फ़्रांस ने ज़बरदस्त काउंटर अटैक की रणनीति अपना रखी थी। 32वें मिनट में उन्हें एक और गोल करने का मौक़ा मिला जब स्विटज़रलैंड के जोहेन डिजोरेयो ने फ़्रांस के स्टार खिलाड़ी करीम बेंज़ेमा को गोल पोस्ट के पास ग़लत तरीके से टेकल किया और रैफ़री ने बिना समय गंवाए फ़्रांस को पेनल्टी दे दी।

लेकिन इस बार बेंज़ेमा की किक को स्विटज़रलैंड के गोलकीपर ने सही पूर्वानुमान लगाते हुए रोक लिया। फ़्रांस फिर भी नहीं रुका नहीं और आठ मिनट बाद छोटे कद के माटियो वालब्वेना ने ज़बरदस्त काउंटर अटैक के बाद बनाए मूव से गोल करके फ़्रांस को 3-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में भी ज़बरदस्त एक्शन

दूसरे हाफ़ में भी फ़्रांस के हमले जारी रहे। हालांकि स्विटज़रलैंड भी एक-दो बार गोल करने के पास पहुंचा लेकिन आख़िर वक़्त में तालमेल की कमी से वो गोल नहीं कर पाए।

67वें मिनट में पॉल पोग्बा की बेहतरीन पास को करीम बेजेंमा ने संभाला जो सही समय पर सही जगह थे और बॉल को गोल पोस्ट में झुला दिया। फ़्रांस की टीम 4-0 से आगे हो चुकी थी और स्विटज़रलैंड की कमर टूट चुकी थी।

73वें मिनट में एक बार फिर बेंजेमा के पास को मूसा सिसोको ने संभाला और स्विटज़रलैंड के गोलकीपर फिर से चकमा खा गए। स्कोर फ़्रांस के पक्ष में 5-0 हो चुका था। स्टेडियम में बन संवरकर अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने आए स्विटज़रलैंड के कई प्रशंसकों के चेहरों पर आंसू साफ़ देखे जा सकते थे।

ज़बरदस्त ड्रामा

लेकिन मैच में ड्रामा अब भी बाकी था। 81वें मिनट में स्विटज़रलैंड के ब्लेरिम जेमिली ने गोल करके स्विटज़रलैंड को थोड़ी राहत दी। 87वें मिनट में स्विटज़रलैंड ने एक गोल और कर दिया।

लेकिन इतने ज़ोरदार मैच का सामान्य अंत तो हो ही नहीं सकता था। बिलकुल आख़िरी मिनट में एक बार फिर फ़्रांस के करीम बेंजेमा ने ज़ोरदार किक लगाकर फ़्रांस का स्कोर 6-2 कर दिया।


लेकिन तभी एंटी क्लाइमेक्स हुआ और पता चला कि बेंजेमा की किक से ठीक पहले रैफ़री मैच समाप्ति का ऐलान कर चुके थे। इस तरह से फ़्रांस ने 5-2 से मैच में जीत हासिल की। इसके अलावा ग्रुप ई के एक मैच में इक्वेडोर ने होंडूरास को 2-1 से हरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed