{"_id":"5e513c628ebc3ef3b246d614","slug":"former-indian-footballer-ashok-chatterjee-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे पूर्व भारतीय फुटबॉलर अशोक चटर्जी, देश के लिए 30 मैच में किए थे 10 गोल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
नहीं रहे पूर्व भारतीय फुटबॉलर अशोक चटर्जी, देश के लिए 30 मैच में किए थे 10 गोल
Sat, 22 Feb 2020 08:06 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 22 Feb 2020 08:06 PM IST
सार
- भारत के पूर्व फुटबॉलर अशोक चटर्जी का निधन
- 1965 और 1966 में मर्डेका कप में देश की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य थे
- 1966 एशियाई खेलों और 1967 में एशिया कप क्वालीफायर में भारत का प्रतिनिधित्व
- मोहन बागान क्लब ने पिछले साल दिया लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
विज्ञापन
अशोक चटर्जी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व फुटबालर अशोक चटर्जी का यहां शनिवार को निधन हो गया। वह 1965 और 1966 में मर्डेका कप में देश की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य थे। वह 78 वर्ष के थे, उनके परिवार में पत्नी हैं और उनका एक बेटा संदीप है जो संगीतकार है।
विज्ञापन
चटर्जी भारत की सीनियर टीम के लिए 30 मैच खेले। उन्होंने अपना पदार्पण 1965 में मर्डेका कप में जापान के खिलाफ मुकाबले में किया था जिसमें वह दूसरे हाफ में पीके बनर्जी के लिए स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे थे।
विज्ञापन
उन्होंने भारत के लिए 10 गोल किए जिसमें 1966 मर्डेका कप में ग्रुप लीग चरण में जापान के खिलाफ 3-0 की जीत के दौरान दो गोल शामिल थे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने विज्ञप्ति में शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'अशोक चटर्जी के निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। उनके भारतीय फुटबाल में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।’
विज्ञापन
चटर्जी ने बैंकांक में 1966 एशियाई खेलों और 1967 में एशिया कप क्वालीफायर में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह 1965 से 1968 तक मर्डेका कप टीम का हिस्सा रहे थे। वह 1961 से 1968 तक और 1972 में मोहन बागान क्लब से जुड़े रहे जिसके लिए उन्होंने 85 गोल किए। उन्हें पिछले साल क्लब ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा था।
उन्होंने 1969 से 1971 तक ईस्ट बंगाल का और संतोष ट्राफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया था।