{"_id":"5f3d46848ebc3e62035cf85b","slug":"former-india-international-goalkeeper-bhaskar-maity-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व भारतीय गोलकीपर भास्कर मैती का 67 साल की उम्र में निधन ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
पूर्व भारतीय गोलकीपर भास्कर मैती का 67 साल की उम्र में निधन
Wed, 19 Aug 2020 09:04 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 19 Aug 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
Football
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व गोलकीपर भास्कर मैती का नवी मुंबई अस्पताल में बुधवार को मस्तिष्क रक्तस्राव के कारण निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। मैती के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
मैती ने बैंकाक 1978 एशियाई खेलों के दौरान इराक के खिलाफ भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह संतोष ट्राफी में महाराष्ट्र के लिए 1975 से 1979 तक खेले थे। वह 1974 से 1980 तक मफतलाल स्पोर्ट्स क्लब और 1981 से 1982 तक राष्ट्रीय कैमिकल्स एवं फर्टीलाइजर्स (आरसीएफ) की ओर से खेले थे।
विज्ञापन
फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने जताया दुख
संन्यास के बाद वह आरसीएफ फुटबॉल टीम के कोच बन गए थे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मैती के निधन पर दुख प्रकट किया। उन्होंने शोक संदेश में कहा, 'भास्कर मैती के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण रहा।'
विज्ञापन
Saddened to learn about the passing away of former India goalkeeper, Mr. Bhaskar Maity. He made effective contributions to @IndianFootball. My Heartfelt condolences to his family and friends. May his soul rest in peace.
— Praful Patel (@praful_patel) August 19, 2020
महासंघ के महासचिव कुशल दास ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'प्रतिभाशाली भास्कर मैती कई के लिए प्रेरणास्रोत थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'