फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   former captain Bhaichung Bhutia has called for the AIFF to be completely overhauled after poor results

AIFF: भूटिया ने एआईएफएफ के मौजूदा पदाधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की, खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार बताया

Fri, 13 Sep 2024 07:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Sep 2024 07:12 PM IST
सार

भूटिया ने एआईएफएफ की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय फुटबॉल के लिए रोडमैप के अभाव के कारण हाल ही में तीन देशों के इंटरकॉन्टिनेंटल कप में भारत को घरेलू धरती पर सीरिया के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और मॉरीशस के खिलाफ मैच ड्रा रहा।

विज्ञापन
former captain Bhaichung Bhutia has called for the AIFF to be completely overhauled after poor results
बाईचुंग भूटिया - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) पर बड़ा हमला बोलते हुए मौजूदा पदाधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की है। भूटिया ने हाल के दिनों में राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय संस्था को जिम्मेदार ठहराया। भूटिया ने एआईएफएफ की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय फुटबॉल के लिए रोडमैप के अभाव के कारण हाल ही में तीन देशों के इंटरकॉन्टिनेंटल कप में भारत को घरेलू धरती पर सीरिया के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और मॉरीशस के खिलाफ मैच ड्रा रहा।
विज्ञापन

भूटिया ने महासंघ के चुनाव कराने पर दिया जोर 
पूर्व भारतीय कप्तान ने एआईएफएफ प्रशासन में आमूलचूल बदलाव की मांग की। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि यह अच्छा संकेत नहीं है। पिछले कुछ समय से हमारे प्रदर्शन में लगातार गिरावट आ रही है। हम पहले शीर्ष 100 में शामिल थे लेकिन अब 125वें स्थान पर खिसक गए हैं। मुझे लगता है कि फुटबॉल को एक नए शासी निकाय और चुनाव तथा नई शुरुआत की जरूरत है। नहीं तो फुटबॉल में हमारा स्तर लगातार गिर रहा है। मुझे लगता है कि खेल को आगे बढ़ाने के लिए वास्तव में गंभीर चर्चा, गहन बहस होनी चाहिए। हमारे संविधान में सुधार किया जाना चाहिए, मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है। मुझे उम्मीद है कि कोर्ट जल्द से जल्द फैसला सुनाएगा। महासंघ को नए संविधान और नई संस्था की जरूरत है। महासंघ के नए चुनाव कराने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भूटिया ने कहा, अब समय आ गया है कि महासंघ इस बात पर ध्यान केंद्रित करे कि भारतीय फुटबॉल को कैसे आगे बढ़ाया जाए। आप सिर्फ कागजों पर विजन 2046 नहीं रख सकते और चीजों को लागू नहीं कर सकते। अब यह महत्वपूर्ण है कि महासंघ एनजीओ की तरह काम करना बंद कर दे। पिछले दो वर्षों में जितने विवाद और आरोप लगे हैं उससे खेल की छवि पर बुरा असर पड़ रहा है। मैं कार्यकारी समिति की बैठक में था और यह देखना दुर्भाग्यपूर्ण था कि हम फुटबॉल को लेकर नहीं बल्कि बस्तर में आतंकवाद पर चर्चा कर रहे थे।

भारतीय फुटबॉल टीम को अब अगले दो मैचों में अक्तूबर में वियतनाम और लेबनान का सामना करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed