फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Former Atletico Madrid midfielder Ignacio Camacho retires at 30 after injury

30 साल की उम्र में स्पेन के फुटबॉलर कमाचो ने फुटबॉल को कहा अलविदा

Mon, 14 Sep 2020 10:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 14 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Former Atletico Madrid midfielder Ignacio Camacho retires at 30 after injury
Football - फोटो : पेक्सेल्स

स्पेन और एटलेटिको मैड्रिड के पूर्व मिडफील्डर इग्नेसियो कमाचो ने चोट से नहीं उबर पाने के कारण सोमवार को फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की।

विज्ञापन


तीस वर्षीय कमाचो 2017 में वोल्फस्बर्ग की तरफ से जर्मन कप के दौरान चोटिल हो गये थे। उनके टखने में चोट लगी थी। इसके बाद उनके पांच आपरेशन किये गये थे। उन्होंने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच सितंबर 2018 में खेला था।
विज्ञापन


कमाचो ने कहा, 'यह आसान नहीं था। पिछले तीन वर्षों में दर्द मुझे हर दिन परेशान करता रहा और आखिर में उसने मुझे करियर जारी नहीं रखने दिया।' कमाचो के रहते हुए एटलेटिको ने 2010 में यूरोपा लीग का खिताब जीता था। उन्होंने स्पेन की तरफ से जर्मनी के खिलाफ 2014 में एक मैच खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed