फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   football worldcup

शुक्रवार को निकलेगा वर्ल्ड कप के लिए ड्रॉ

Thu, 05 Dec 2013 05:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Dec 2013 05:17 PM IST
विज्ञापन
football worldcup

वर्ष 2014 में ब्राजील में होने जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप के शुरू होने में अभी 200 दिन बाकी हैं लेकिन इसका ड्रॉ शुक्रवार को निकाला जाएगा।

विज्ञापन


अब तक वर्ल्ड कप जीत चुके आठ देशों के प्रतिनिधि टूर्नामेंट के ड्रॉ में सहयोग करेंगे। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले भी ड्रॉ में शामिल किए गए हैं। वहीं, वर्ल्ड कप के लिए पुरस्कार राशि में भारी भरकम वृद्धि की गई है और यह बढ़कर 56 करोड़ डॉलर हो सकती है।
विज्ञापन


फीफा के महासचिव जेरोम वाल्के ने कहा कि फीफा वर्ल्ड कप का ड्रॉ शुक्रवार को निकाला जाएगा। वर्ष 2010 में दक्षिण अफ्रीका में हुए टूर्नामेंट में दी गई पुरस्कार राशि से एक तिहाई ज्यादा ब्राजील में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ऐसा टूर जिसमें टीम इंडिया तोड़ सकती है कई रिकॉर्ड
ओवरऑल यह पुरस्कार राशि लगभग 56 करोड़ डॉलर होगी, जो 2010 के 42 करोड़ डॉलर के मुकाबले 14 करोड़ डॉलर ज्यादा होगी। पिछले विजेता को तीन करोड़ डॉलर पुरस्कार में दिए गए थे लेकिन ब्राजील के विजेता को लगभग चार करोड़ डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

दक्षिण अफ्रीका में जो पुरस्कार राशि दी गई थी वह 2006 में जर्मनी में हुए वर्ल्ड कप के मुकाबले 60 प्रतिशत ज्यादा थी। वाल्के ने कहा, ‘इस बार पुरस्कार राशि में पिछले वर्ष के मुकाबले कम से कम 33 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इस पूरे आंकड़े का खुलासा वित्त समिति की बैठक के बाद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed