फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Football Updates: Arsenal wins big over Leeds, Tottenham beats City; Barcelona beats Levante

Football Updates: आर्सेनल की लीड्स पर बड़ी जीत, टॉटेनहैम ने सिटी को हराया; बार्सिलोना ने लेवांटे को शिकस्त दी

Sun, 24 Aug 2025 01:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 24 Aug 2025 01:13 PM IST
सार

बार्सिलोना ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में मेजबान टीम लेवांटे पर 3-2 से जीत दर्ज करके अपना विजय अभियान जारी रखा।

विज्ञापन
Football Updates: Arsenal wins big over Leeds, Tottenham beats City; Barcelona beats Levante
बार्सिलोना की टीम - फोटो : Twitter FC Barcelona

विस्तार

विक्टर ग्योकेरेस ने आर्सेनल के लिए अपना पहला गोल दागा, जिससे उनकी टीम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच में लीड्स को 5-0 से हराया। जुरियन टिम्बर ने 34वें मिनट में आर्सेनल के लिए कॉर्नर से गोल किया, जिसके बाद बुकायो साका ने हाफटाइम के पहले गोल करके घरेलू टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।
विज्ञापन


ग्योकेरेस ने शुरुआती दौर में एक आसान मौका गंवाने के बाद वापसी करते हुए दूसरे हाफ के तीन मिनट बाद अपने घरेलू मैदान पर गोल किया। टिम्बर ने इसके बाद अपना दूसरा गोल किया। मैक्स डाउमैन ने बेंच से उतरते हुए दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन किया। वह 15 साल और 235 दिन की उम्र में एथन नवानेरी के बाद आर्सेनल के लिए खेलने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। इस किशोर खिलाड़ी ने स्टॉपेज टाइम में अपनी टीम के लिए पेनल्टी हासिल की, जिसे ग्योकेरेस ने गोल में बदला।
विज्ञापन


इस बीच टॉटेनहैम ने नए कोच थॉमस फ्रैंक के नेतृत्व में प्रीमियर लीग सत्र में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उसने ब्रेनन जॉनसन और जोआओ पल्हिन्हा के गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी पर 2-0 की प्रभावशाली जीत हासिल की। डांगो औटारा ने अपने पहले मैच में गोल करके ब्रेंटफोर्ड को एस्टन विला पर 1-0 से जीत दिलाई जबकि बोर्नमाउथ ने वॉल्वरहैम्प्टन पर 1-0 की जीत के साथ अंक तालिका में अपना खाता खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार्सिलोना का विजयी अभियान जारी
बार्सिलोना ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में मेजबान टीम लेवांटे पर 3-2 से जीत दर्ज करके अपना विजय अभियान जारी रखा। शीर्ष लीग में जगह बनाने वाले लेवांटे ने मध्यांतर तक दो गोल की बढ़त हासिल करके सबको चौंका दिया था। गत विजेता बार्सिलोना को दूसरे हाफ में पेड्री गोंजालेज और फेरान टोरेस ने बराबरी दिलाई।

इसके बाद लेमिन यामल ने विजयी गोल करने में मदद की जब उनके क्रॉस पर लेवांटे के उनाई एल्गेज़ाबल ने गेंद को अपने ही नेट में पहुंचा दिया। यह आत्मघाती गोल आखिर में निर्णायक साबित हुआ। इससे पहले लेवांटे के स्ट्राइकर इवान रोमेरो ने 15वें मिनट में मैच का पहला गोल दागा। जोस लुइस मोरालेस ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 2-0 कर दिया। इस बीच एटलेटिको मैड्रिड लगातार दूसरे मैच में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाया। उसने एल्चे के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलकर अपनी बढ़त गंवा दी। एक अन्य मैच में मालोर्का ने सेल्टा विगो के साथ 1-1 से ड्रॉ खेल कर अंक बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed