{"_id":"629b8d2b428bb25cff51e2d5","slug":"football-tickets-for-india-s-asian-cup-qualifying-football-match-sold-out-in-10-minutes-aiff-issues-more-tickets-after-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Football: भारत के एशियाई कप क्वालिफाइंग फुटबॉल मैच के टिकट 10 मिनट में बिके, विवाद के बाद एआईएफएफ ने जारी किए अधिक टिकट","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Football: भारत के एशियाई कप क्वालिफाइंग फुटबॉल मैच के टिकट 10 मिनट में बिके, विवाद के बाद एआईएफएफ ने जारी किए अधिक टिकट
Sat, 04 Jun 2022 10:20 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:20 PM IST
सार
एआईएफएफ ने सभी टिकट कॉम्प्लीमेंट्री कर दिए थे और राज्य सरकार ने 70 हजार दर्शकों की क्षमता वाले सॉल्ट लेक स्टेडियम में सिर्फ 12 हजार टिकट की अनुमति दी थी ताकि कानून व्यवस्था की समस्या से बचा जा सके।
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम
- फोटो : twitter@IndianFootball
विस्तार
सॉल्ट लेक स्टेडियम में आठ जून को होने वाले भारत-कंबोडिया के बीच एशियाई कप क्वालिफाइंग राउंड के मैच के टिकट 10 मिनट में खत्म हो गए। बाद में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को (एआईएफएफ) को अधिक टिकट जारी करने पड़े। इस क्वालिफायर मैच के लिए 12 हजार टिकट जारी किए गए थे, जिसके बाद भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने राज्य सरकार अथारिटी से और लोगों को अनुमति देने का आग्रह किया था।
एआईएफएफ ने सभी टिकट कॉम्प्लीमेंट्री कर दिए थे और राज्य सरकार ने 70 हजार दर्शकों की क्षमता वाले सॉल्ट लेक स्टेडियम में सिर्फ 12 हजार टिकट की अनुमति दी थी ताकि कानून व्यवस्था की समस्या से बचा जा सके। इस छेत्री ने कहा कि प्रतिद्ंद्धी टीम को महसूस होना चाहिए कि स्टेडियम में दर्शक हैं। यदि स्टेडियम में 90 हजार की क्षमता है और दर्शक 10 से 15 हजार ही रहेंगे तो घरेलू परिस्थिति का क्या फायदा मिलेगा।
प्रतिक्रिया के बाद की बैठक
छेत्री की प्रतिक्रिया के बाद राज्य सरकार और एआईएफएफ के बीच सुबह बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि जितनी मांग हो, उतना स्टेडियम खोला जाएगा। इस दौरान बैठक के सदस्य ने कहा कि जिसने भी 12 हजार संख्या बताई है, वह गलत है। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोई भी प्रतिबंध नहीं लगाया। यह स्टेडियम सभी के लिए खुला है। हालांकि, एआईएफएफ ने लोगों की रुचि को देखते हुए 20 हजार ही टिकट जारी करने का फैसला किया है। प्रत्येक टिकट की कीमत पांच रुपये है और यह कॉम्प्लीमेंट्री है। इसके नुकसान का वहन एआईएफएफ को उठाना पड़ेगा।