{"_id":"5eb2c0d5aed3840a371616f3","slug":"football-session-begins-in-korea-on-friday-tight-rules-to-talk-and-celebrate-goals","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरिया में शुक्रवार से शुरू होगा फुटबॉल सत्र, बात करने और गोल का जश्न मनाने को लेकर कड़े नियम","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोरिया में शुक्रवार से शुरू होगा फुटबॉल सत्र, बात करने और गोल का जश्न मनाने को लेकर कड़े नियम
Wed, 06 May 2020 07:21 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 06 May 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : social Media
दक्षिण कोरिया का फुटबॉल सत्र कोरोना वायरस के कारण दो महीने के विलंब के बाद शुक्रवार को शुरू होगा। खाली स्टेडियम में खेले जाने वाले मैचों के दौरान संक्रमण के खतरे से बचने के लिए नए सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए गए हैं जिसमें गोल का जश्न मनाने, हाथ मिलाने और यहां तक कि बात करने को लेकर भी कड़े नियम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
बेलारूस, तुर्कमेनिस्तान और ताईवान जैसे देशों ने कोरोना वायरस के कारण फुटबॉल मुकाबले नहीं रोके थे, लेकिन 2002 विश्व कप का सह मेजबान दक्षिण कोरिया फुटबॉल खेलने वाला पहला बड़ा देश है जो कोरोना वायरस के विलंब के बाद लीग शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया उन देशों में शामिल था जिनमें चीन के बाहर शुरुआत में कोरोना वायरस का सबसे अधिक प्रकोप दिखा था। जिसके बाद पेशेवर खेलों ने अपने सत्र निलंबित या स्थगित कर दिए थे और फिर बाद में दुनिया भर के देशों ने यही कदम उठाए थे।
विज्ञापन
कोरिया ने हालांकि अपने मजबूत पहचान, परीक्षण और उपचार कार्यक्रम से इस महामारी को नियंत्रित कर लिया है और मंगलवार को खाली स्टेडियम में बेसबाल की वापसी के बाद अब फुटबॉल की वापसी होगी। के-लीग एशिया की पहली बड़ी प्रतियोगिता है जिसमें मुकाबले खेले जाएंगे। यूरोप की बड़ी लीग अभी बंद हैं और सिर्फ जर्मनी की बुंदेसलीगा ने मैच दोबारा शुरू करने की ठोस योजना बनाई है।