फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Football in Ukraine: Preparations to hold Ukrainian Premier League football in cities destroyed by Russian missiles

Football in Ukraine: रूस की मिसाइलों से ध्वस्त हुए शहरों में यूक्रेनियन प्रीमियर लीग फुटबॉल कराने की तैयारी

Tue, 28 Jun 2022 09:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कीव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Jun 2022 09:36 PM IST
सार

यूक्रेनियन प्रीमियर लीग के कार्यकारी निदेशक लेवजेन डिकी ने एमस्टरडम में यूरोपियन लीग की बैठक में कहा था कि हम अगस्त में आगामी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य 2022-23 चैंपियनशिप यूक्रेन में कराना है।

विज्ञापन
Football in Ukraine: Preparations to hold Ukrainian Premier League football in cities destroyed by Russian missiles
फुटबॉल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस की ओर से यूक्रेन के शहरों पर हमले किए जा रहे हैं। इसी बीच रूस की मिसाइलों से ध्वस्त हुए शहरों में यूक्रेनियन प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट कराने की तैयारी चल रही है। 3 शहरों में 20 अगस्त से प्रीमियर लीग कराए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


यूरोपियन क्लबों की मदद से आठ सप्ताह की तैयारी में 16 टीमों की प्रतियोगिता होगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंसकी ने सोमवार को जी-7 देश के नेताओं को वीडियो लिंक से संबोधित किया था। उन्होंने अधिक हथियार प्रदान करने की मांग की। इसी बीच यूक्रेन की फुटबॉल टीमों ने अपना प्रशिक्षण जारी रखा है। 24 फरवरी को रूस के आक्रमण के बाद प्रीमियर लीग के अन्य मैचों को निलंबित कर दिया, उन्हें फिर से शुरू कराने की यूक्रेन ने प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन


कीव, लवीव और उजगोरोड में हो सकते हैं मैच
प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट कैसे चलेगा और मैच कहां आयोजित होंगे? इसको लेकर अंतिम विवरण दिया जाना बाकी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार कीव, लवीव और उजगोरोड में मैच कराए जा सकते हैं। वहीं यूक्रेन की खेल वेबसाइट स्पोर्ट्स एरेना ने उत्तरी हिस्से के रिव्ने में नया स्टेडियम बनने पर वहां मैच कराने की सलाह दी है। यूक्रेन के फुटबॉल पत्रकार एंड्रयू टोडोस ने कहा कि हर कोई 20 अगस्त के सप्ताहांत की तैयारी कर रहा है। टोडो ने कहा कि युद्ध के जोखिम के बावजूद लोगों में खेल के प्रति भूख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता की कर रहे तैयारी
यूक्रेनियन प्रीमियर लीग के कार्यकारी निदेशक लेवजेन डिकी ने एमस्टरडम में यूरोपियन लीग की बैठक में कहा था कि हम अगस्त में आगामी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य 2022-23 चैंपियनशिप यूक्रेन में कराना है।

फुटबॉल कोचिंग और सैन्य सेवा जारी रखेंगे यूरी
राष्ट्रपति जेलेंसकी के गृह नगर क्रिवी रीह के फुटबॉल क्लब क्रिवबास के कोच यूरी वेरनीडब सेना और क्लब के लिए समय का प्रबंधन करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले सत्र में यूरी वेरनीडब ने शेरिफ तिरास्पोल का प्रबंधन किया था, जो मालदोवान लीग को जीता था। यूरी ने शेरिफ से इस्तीफा दे दिया था और यूरोपा लीग प्रतियोगिता में शामिल हो गए थे।

रूस के आक्रमण के बाद वह अपने देश की रक्षा के लिए लगे हुए हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने यूरी का ट्रांसफर क्रिवी रीह कर दिया है। वह फुटबॉल कोचिंग के साथ सैन्य सेवा जारी रखेंगे। यूरी ने कहा कि पांच-छह महीने के बाद वह फिर से कोच का काम करेंगे। उन्हें क्रिवबास क्लब के साथ फिर से काम करने का प्रस्ताव मिला है।

यूरी ने फेसबुक पेज पर बताया कि हम टीम को नए सिरे से बनाएंगे। युद्ध के कारण टीम को एकजुट करने में परेशानी आएगी। यह तो समय बताएगा, लेकिन हम खिलाड़ियों का चयन करेंगे। हमने अपना लक्ष्य निर्धारित किया है। युद्ध की दुखद घटनाओं के बीच प्रीमियर लीग की तैयारी विचित्र है।

खिलाड़ियों के प्रशिक्षण लेने की तस्वीरें की पोस्ट
फुटबॉल क्लब क्रिवबास ने सोमवार को तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें खिलाड़ी कोच के साथ प्रशिक्षण लेते हुए दिख रहे हैं। वेरनीडब ने क्लब के साथ तीन साल का समझौता किया है। इतना ही नहीं वह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए 1600 किलोमीटर की यात्रा भी करेंगे।

रूस के हमले के बाद जब यूक्रेनियन प्रीमियर लीग को निलंबित किया गया था उस समय शख्तर दोनेस्क 47 अंकों के साथ शीर्ष पर था। इस सत्र में 18 में से दो टीमें कम कर 16 टीमें खेलेंगी। फुटबॉल क्लब मारियूपोल प्रीमियर लीग में हिस्सा नहीं लेगा, क्योंकि रूसी सेना ने मारियूपोल को ध्वस्त कर दिया है।


देसना क्लब भी इसमें हिस्सा नहीं लेगा। क्लब का स्टेडियम अप्रैल में रूस की बमबारी में ध्वस्त हो गया था। वहीं रूस की अथक गोलीबारी के बावजूद मेटालिस्ट खारकीव प्रीमियर लीग में हिस्सा लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed