फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Football Awards: Vinicius Junior and Bonamati awarded FIFA Best Player of the Year, know

Football Awards: विनिसियस जूनियर और बोनमाटी को फीफा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार, जानें

Thu, 19 Dec 2024 12:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 19 Dec 2024 12:10 PM IST
सार

रौड्री पांच अंक से विनिसियस से पिछड़ गए। ब्राजील के फॉरवर्ड विनिसियस फीफा के समारोह में पुरस्कार लेने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Football Awards: Vinicius Junior and Bonamati awarded FIFA Best Player of the Year, know
विनिसियस - फोटो : Twitter

विस्तार

रियल मैड्रिड के स्टार विनिसियस जूनियर को फीफा ‘द बेस्ट’ पुरस्कार में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी चुना गया जबकि बार्सिलोना की ऐटाना बोनमाटी ने महिला वर्ग में पुरस्कार जीता। 24 वर्ष के विनिसियस को पछाड़कर अक्तूबर में मैनचेस्टर सिटी के रौड्री ने बलोन डिओर जीता था। इसके विरोध में विनिसियस और मैड्रिड टीम ने पेरिस में पुरस्कार समारोह में भाग ही नहीं लिया था।
विज्ञापन


इस बार रौड्री पांच अंक से विनिसियस से पिछड़ गए। ब्राजील के फॉरवर्ड विनिसियस फीफा के समारोह में पुरस्कार लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, समझ में नहीं आ रहा कि कहां से शुरू करूं। लगा नहीं था कि यहां तक पहुंच सकूंगा। मैं गरीबी और अपराध के लिए बदनाम साओ गोंकालो की गलियों में नंगे पैर सड़क पर फुटबाल खेला करता था। यहां तक पहुंचना मेरे लिए काफी अहम है। मैं उन बच्चों के लिए प्रेरणा बनना चाहता हूं जिन्हें लगता है कि सब कुछ असंभव है।
विज्ञापन


स्पेन की मिडफील्डर बोनमाटी ने लगातार दो साल बलोन डिओर जीतने के बाद यह पुरस्कार जीता। उन्होंने कहा, जैसा कि मैं हमेशा कहती हूं कि यह टीम प्रयासों से मिला है। यह साल बहुत शानदार रहा। मैं अपने क्लब, साथी खिलाड़ियों और सभी को धन्यवाद देती हूं। दोनों पुरस्कारों के लिए 11 खिलाड़ियों को नामित किया गया था जिसके बाद मौजूदा कप्तानों, कोचों, प्रशंसकों और मीडिया के वोट से विजेता का चयन हुआ। इसके लिए 21 अगस्त 2023 से 10 अगस्त 2024 के प्रदर्शन को आधार रखा गया। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed