फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Football: 10 man West Ham beat Chelsea 3-1 in Premier League; Nayef Aguerd got red card

Premier League: 10 खिलाड़ियों से खेल रही वेस्ट हैम ने चेल्सी को 3-1 से दी शिकस्त, अगुएर्ड को मिला था रेड कार्ड

Mon, 21 Aug 2023 08:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Aug 2023 08:26 AM IST
सार

इस हार ने चेल्सी के नवनियुक्त मैनेजर मॉरिशियो पोचेटिनो के जीत के इंतजार को और बढ़ा दिया है। पोचेटिनो के चेल्सी के मैनेजर बनने के बाद से टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

विज्ञापन
Football: 10 man West Ham beat Chelsea 3-1 in Premier League; Nayef Aguerd got red card
वेस्ट हैम बनाम चेल्सी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रीमियर लीग में रविवार को 10 खिलाड़ियों से खेल रही वेस्ट हैम की टीम ने मजबूत चेल्स फुटबॉल क्लब को 3-1 से रौंद दिया। वेस्ट हैम की टीम लगभग 30 मिनट तक 10 खिलाड़ियों से खेली, लेकिन चेल्सी की टीम वापसी करने में नाकाम रही। इस हार ने चेल्सी के नवनियुक्त मैनेजर मॉरिशियो पोचेटिनो के जीत के इंतजार को और बढ़ा दिया है। पोचेटिनो के चेल्सी के मैनेजर बनने के बाद से टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है।
विज्ञापन


वेस्ट हैम के लिए सातवें मिनट में गोल करने वाले नाएफ अगुएर्ड को 67वें मिनट में रेड कार्ड मिला। इसके अलावा वेस्ट हैम के लिए मिचेल एंटोनियो ने 53वें और लुकस पकेटा ने इंजरी टाइम (90+5वें) में पेनल्टी पर गोल दागा। वहीं, चेल्सी के लिए कार्नी चुकवुएमेका ने 28वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन


वेस्ट हैम के लिए वार्ड-प्रॉज ने पहले दो गोल का सेटअप तैयार किया। उन्होंने हाल ही में वेस्ट हैम ने साउथैमप्टन से साइन किया था। अगुएर्ड ने वार्ड के परफेक्ट कॉर्नर किक पर हेडर से बेहतरीन गोल दागा। सातवें मिनट में ही वेस्ट हैम ने 1-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद चेल्सी के चुकवुकेमा ने 28वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया था। हाफटाइम ब्रेक से पहले चेल्सी ने एक पेनल्टी भी मिस किया। चेल्सी के लिए पिछले साल 130 मिलियन डॉलर में साइन करने वाले अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडीज ने पेनल्टी लिया, लेकिन वह चूक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 53वें मिनट में वार्ड-प्रॉज के शानदार क्रॉस पर वेस्ट हैम के एंटोनियो ने शॉट लिया, जो चेल्सी के रॉबर्ट सांचेज को चकमा देकर गोल में घुस गई। इस तरह वेस्ट हैम ने 2-1 की बढ़त बना ली। 67वें मिनट में अगुएर्ड के फाउल करने पर रेफरी ने उन्हें रेड कार्ड दिखाया। हालांकि, चेल्सी इसका भी फायदा नहीं उठा सकी। इसके बाद इंजरी टाइम में मोइजेज कैसीडो के फाउल करने पर वेस्ट हैम को पेनल्टी मिला। मोइजेज को चेल्सी ने ब्राइटन से 146 मिलियन डॉलर में साइन किया था। वेस्ट हैम के लुकस पकेटा ने इस पेनल्टी को गोल में तब्दील कर वेस्ट हैम को 3-1 की बढ़त दिला दी। 


फुल टाइम के बाद भी यही स्कोर रहा। वेस्ट हैम और चेल्सी दोनों ने पिछले हफ्ते ड्रॉ के साथ प्रीमियर लीग के नए सीजन की शुरुआत की थी। हालांकि, लिवरपूल के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ में चेल्सी की टीम ज्यादा बेहतर दिखी थी, लेकिन वेस्ट हैम के खिलाफ लचर प्रदर्शन ने एक बार फिर इस टीम की कमजोरी को उजागर कर दिया है। लिवरपूल के खिलाफ मैच के बाद चेल्सी ने मोइजेज कसीडो और मिडफील्डर रोमियो लैविया को साइन किया था, जिसने उनके डिफेंस को और मजबूत कर दिया था। हालांकि, कसीडो के लिए यह मैच भूलने योग्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed