फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Ranking: Argentina moves up one place to second in FIFA rankings, Brazil on top

FIFA World Ranking: फीफा रैंकिंग में अर्जेंटीना एक स्थान के फायदे से दूसरे नंबर पर पहुंचा, ब्राजील शीर्ष पर का

Thu, 22 Dec 2022 11:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 Dec 2022 11:11 PM IST
सार

अर्जेंटीना से विश्व कप के फाइनल में हारने वाली फ्रांस (1823.39 अंक) की टीम तीसरे और बेल्जियम चौथे स्थान पर है। बेल्जियम (1781.3 अंक) को रैंकिंग में दो स्थान का नुकसान हुआ है और कतर विश्वकप में वह एक ही मैच जीत पाया था।

विज्ञापन
FIFA World Ranking: Argentina moves up one place to second in FIFA rankings, Brazil on top
फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ अर्जेंटीना की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप खिताब जीतने के बाद भी अर्जेंटीना (1838.38 अंक) फीफा रैंकिंग में शीर्ष पर नहीं पहुंच पाया और एक स्थान के फायदे के साथ दूसरे नंबर पर आ गया। क्वार्टर फाइनल से बाहर होने वाला ब्राजील (1840.77 अंक) रैंकिंग में शीर्ष पर कायम है। ब्राजील को विश्व कप से क्रोएशिया ने बाहर किया था, लेकिन ब्राजील की टीम के पास अधिक अंक थे जिससे वह शीर्ष स्थान से नहीं हट पाया।
विज्ञापन

अर्जेंटीना से विश्व कप के फाइनल में हारने वाली फ्रांस (1823.39 अंक) की टीम तीसरे और बेल्जियम चौथे स्थान पर है। बेल्जियम (1781.3 अंक) को रैंकिंग में दो स्थान का नुकसान हुआ है और कतर विश्वकप में वह एक ही मैच जीत पाया था। क्वार्टर फाइनल में हारने वाले इंग्लैंड (1774.19 अंक) और नीदरलैंड (1740.92 अंक) पांचवें और छठे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रोएशिया (1727.62 अंक) पांच पायदान के फायदे के साथ सातवें नंबर पर आ गया। यूरोपियन चैंपियन इटली (1723.56 अंक) आठवें पायदान पर है। विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रचने वाली मोरक्को (1692.71 अंक) की टीम 11 स्थान के फायदे के साथ 11वें नंबर पर आ गई। अमेरिका (1652.74 अंक) 13वें और मेक्सिको (1635.78 अंक) 15वें नंबर पर है।
विज्ञापन

जापान (1593.08 अंक) की टीम 20वें नंबर पर आई गई। उसे चार पायदान का फायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया (1533.97 अंक) 11 स्थान के फायदे से 27वें नंबर पर पहुंच गया। दोनों टीमें कतर विश्व कप में अंतिम-16 तक पहुंची थी। ग्रुप दौर में ब्राजील को हराने वाली कैमरून (1499.3 अंक) की टीम 33वें नंबर पर आ गई है। वहीं, कतर (1393.56 अंक) को 10 पायदान का नुकसान हुआ है और वह 60वें नंबर पर आ गया। भारत 106वें पायदान पर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed