{"_id":"00232646d21b1833b6b2320eb8e01120","slug":"fifa-world-cup-trophy-to-tour-2nd-time-for-india-in-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल में दूसरी बार भारत आएगी वर्ल्ड कप ट्रॉफी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
तीन साल में दूसरी बार भारत आएगी वर्ल्ड कप ट्रॉफी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Sep 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबॉल जगत की सबसे बड़ी ट्रॉफी फीफा वर्ल्ड कप तीन साल बाद एक बार फिर भारत आएगी।
विज्ञापन
ट्रॉफी फुटबॉल के दीवाने शहर कोलकाता में आएगी। इस शहर में ट्रॉफी 22 से 24 दिसंबर तक रहेगी। वर्ष 2010 के बाद ऐसा दूसरी बार है जब फुटबॉल वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भारत आएगी।
ब्राजील में खेले जाने वाले 2014 फुटबॉल वर्ल्ड कप की ट्रॉफी खिताबी मुकाबले के आयोजन स्थल रियो डी जेनेरो पहुंचने से पहले कोलकाता सहित दुनिया के 88 शहरों से गुजरेगी। ट्रॉफी अपना सफर रियो से शुरू करेगी।
विज्ञापन
शीतल पेय पदार्थ कंपनी कोका कोला, फीफा और अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) के साथ मिलकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी को भारत ला रहे हैं।
कोलकाता के हजारों फुटबॉल प्रशंसकों को सोने से बनी वर्ल्ड कप ट्रॉफी को देखने का सुनहरा अवसर मिलेगा। यह ट्रॉफी लगभग नौ महीने तक दुनिया के 88 शहरों में घूमने के बाद रियो पहुंचेगी।
विज्ञापन
साथ ही यह ट्रॉफी कोका-कोला के भारत में आने के 20 साल पूरे होने के जश्न के तौर पर भी होगा।
यह ट्रॉफी वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को दिया जाता है। इस ट्रॉफी की ऊंचाई 36.8 सेंटीमीटर्स (14.5 इंच) है जबकि इसका वजन 6,175 ग्राम (13.61 पाउंडस) है। सबसे खास बात यह है कि यह 18 कैरेट सोना का बना है जो इसे सॉलिड बनाता है।