{"_id":"63893bcfc4926c58832b97a1","slug":"fifa-world-cup-four-time-champion-germany-crashes-out-japan-and-spain-reaches-next-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: जीत के बावजूद चार बार की चैंपियन जर्मनी बाहर, जापान जीतकर और स्पेन हारकर भी अगले दौर में","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup: जीत के बावजूद चार बार की चैंपियन जर्मनी बाहर, जापान जीतकर और स्पेन हारकर भी अगले दौर में
Fri, 02 Dec 2022 10:04 AM IST
Amit Mandal
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 02 Dec 2022 10:04 AM IST
सार
टीम ने जीत तो हासिल की पर टीम स्पेन से गोल अंतर से पीछे रह गई और तीसरे स्थान पर रही। जर्मनी और स्पेन के चार-चार अंक थे। 2018 के बाद जर्मनी लगातार दूसरी बार ग्रुप दौर से ही बाहर हो गया।
विज्ञापन
FIFA world cup
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार बार की चैंपियन टीम जर्मनी विश्वकप के ग्रुप-ई के मुकाबले में कोस्टारिका के खिलाफ 4-2 से जीत दर्ज करने के बाद भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। जर्मनी को नॉकआउट में पहुंचने के लिए जीत के साथ बेहतर गोल अंतराल की भी जरूरत थी। टीम ने जीत तो हासिल की पर टीम स्पेन से गोल अंतर से पीछे रह गई और तीसरे स्थान पर रही। जर्मनी और स्पेन के चार-चार अंक थे। 2018 के बाद जर्मनी लगातार दूसरी बार ग्रुप दौर से ही बाहर हो गया। जर्मनी के लिए ग्रेब्री (10वां मिनट), काई हावर्टज (73वां और 85वां), फुलक्रुग (89वां) ने गोल दागे। वहीं, कोस्टारिका के लिए तेजेदा (58वां) और जुआन (70वां) ने गोल किए। एजेंसी
जापान जीत से, स्पेन हारकर भी गोल अंतराल से अगले दौर में
जापान ने विश्वकप के ग्रुप ई में स्पेन को 2-1 से हराकर अंतिम-16 टीमों के नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया। स्पेन अल्वेरा मोराटा के गोल से 1-0 से आगे थी लेकिन रितसु (48वां मिनट) के गोल से जापान ने 1-1 से बराबरी कर ली। तनाका (51वां) के गोल से 2-1 की बढ़त भी हासिल कर ली। स्पेन-जर्मनी के एकसमान 4 अंक थे पर स्पेन ने नौ गोल किए जबकि उसके खिलाफ 3 हुए थे। जर्मनी ने 6 गोल किए और 5 उसके खिलाफ हुए। ऐसे में स्पेन का गोल अंतराल बेहतर था। एजेंसी
ग्रुप-ई की अंक तालिका
टीम मैच जीत ड्रॉ हार अंक
जापान 3 2 0 1 6
स्पेन 3 1 1 1 4
जर्मनी 3 1 1 1 4
कोस्टारिका 3 1 0 2 3