{"_id":"6a223ab87a1bf6b32709094b","slug":"fifa-world-cup-2026-these-five-rules-will-make-world-cup-matches-super-fast-know-details-2026-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य; जानें","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य; जानें
Thu, 11 Jun 2026 02:07 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:07 AM IST
सार
फीफा विश्व कप का आज से आगाज हो रहा है। इस बार विश्व कप कई मायनों में खास रहने वाला है। आइए जानते हैं वो पांच नए नियम जो इस बार लागू होंगे...
विज्ञापन
फीफा विश्व कप
- फोटो : ANI
विस्तार
फुटबॉल मैच को दूसरी टीम के पक्ष में झुकता देखकर समय बर्बाद करने का फंडा लगभग हर टीम की प्रमुख रणनीति होता है। हालांकि फीफा विश्व कप 2026 में समय बर्बाद करने से रोकने और खेल की गति बढ़ाने के लिए तय किए गए कुछ खास नियम लागू होंगे। ये नियम इसी साल फरवरी में इंटरनेशनल फुटबाल एसोसिएशन बोर्ड (आईएफएबी) की 140वीं वार्षिक आम बैठक में तय हुए थे, जो इस फुटबाल महाकुंभ से स्वतः लागू हो जाएंगे। फुटबॉल नियम बनाने वाली आईएफएबी की तरफ से तय किए गए पांच नए नियमों के बारे में हम बता रहे हैं, जिनसे फीफा विश्व कप के मैच इस बार सुपरफास्ट नजर आएंगे।
विज्ञापन
थ्रो-इन या गोल-किक काउंटडाउन
- खिलाड़ी को थ्रो-इन का मौका मिलने पर समय खराब किए बिना शॉट लेना होगा।
- थ्रो-इन में जानबूझकर खेल में देरी पर मैच रेफरी सीटी बजाकर इसका इशारा करेगा।
- पांच सेकेंड की उल्टी गिनती कर रेफरी थ्रो-इन रद्द करके दूसरी टीम को इसका मौका देगा।
- गोल-किक में भी समय खराबी पर रेफरी 5 सेकंड गिनकर विपक्षी को कॉर्नर किक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोट लगने पर उपचार की समय सीमा
चोट लगने पर खिलाड़ी के लिए फिजियो से ऑन- फील्ड उपचार लेने की भी समयसीमा तय हुई है। ऐसे खिलाड़ी को इलाज कराने के बाद कम से कम एक मिनट के लिए मैदान से बाहर रहना होगा।
चोट लगने पर खिलाड़ी के लिए फिजियो से ऑन- फील्ड उपचार लेने की भी समयसीमा तय हुई है। ऐसे खिलाड़ी को इलाज कराने के बाद कम से कम एक मिनट के लिए मैदान से बाहर रहना होगा।
स्थानापन्न का नियम
- खिलाड़ी को बीच मैच में बदलने के लिए भी 10 सेकेंड की समय सीमा रहेगी।
- रेफरी के बदलाव का संकेत देने के 10 सेकेंड के अंदर ही दोनों खिलाड़ियों को अंदर-बाहर आना-जाना होगा।
- 10 सेकेंड में बदलाव नहीं होने पर टीम को 60 सेकेंड तक एक खिलाड़ी के बिना ही मैच में आगे खेलना होगा।
रेफरी के लिए बढ़ेगी वीएआर की मदद
मैच के दौरान वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) प्रोटोकॉल में भी तीन बदलाव किए गए हैं। बीएआर गलत तरीके से मिले दूसरे पीले कार्ड के कारण दिए रेड कार्ड की समीक्षा कर पाएगा।
मैच के दौरान वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) प्रोटोकॉल में भी तीन बदलाव किए गए हैं। बीएआर गलत तरीके से मिले दूसरे पीले कार्ड के कारण दिए रेड कार्ड की समीक्षा कर पाएगा।
छूटी हुई गेंद को लेकर नया नियम
ड्रॉप बॉल केस में खेल न रुकने की स्थिति में गेंद को अपने पास रखने वाली टीम को इसका कब्जा मिलेगा।
ड्रॉप बॉल केस में खेल न रुकने की स्थिति में गेंद को अपने पास रखने वाली टीम को इसका कब्जा मिलेगा।