{"_id":"6a48989a78d2e47b8a0b664c","slug":"fifa-world-cup-2026-lionel-messi-reaches-20-world-cup-goals-pulls-ahead-of-mbapp-golden-boot-race-2026-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: लियोनल मेसी ने विश्वकप में पूरे किए 20 गोल, एम्बाप्पे पर बनाई बढ़त; गोल्डन बूट की दौड़ में आगे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup: लियोनल मेसी ने विश्वकप में पूरे किए 20 गोल, एम्बाप्पे पर बनाई बढ़त; गोल्डन बूट की दौड़ में आगे
Sat, 04 Jul 2026 10:52 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:52 AM IST
सार
लियोनल मेसी ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए केप वर्डे के खिलाफ भी गोल दागा। मेसी अब तक फीफा विश्व कप इतिहास में 20 गोल कर चुके हैं जो सर्वाधिक है। इसके साथ ही वह गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
फीफा विश्व कप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने फिर गोल किया और केप वर्डे के खिलाफ फीफा विश्व कप का लगातार आठवां मैच था जिसमें अर्जेंटीना के कप्तान ने कम से कम एक गोल दागा है। मेसी ने केप वर्डे के खिलाफ 29वें मिनट में विश्व कप के अपने करियर का 20वां गोल किया। वह विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि, फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे उनसे दो गोल पीछे हैं।
विज्ञापन
मेसी ने दागा मौजूदा विश्व कप का सातवां गोल
इस साल टूर्नामेंट में मेसी का यह सातवां गोल था और गोल्डन बूट की दौड़ में एम्बाप्पे उनसे एक गोल पीछे हैं। पिछले आठ विश्व कप मैचों में मेसी 12 गोल कर चुके हैं। मेसी के साथ अर्जेंटीना और इंटर मियामी के लिए खेलने वाले रॉड्रिगो डि पॉल ने कहा, मेरे लिए मेसी की दोस्ती सबसे अहम चीज है और मैं खुशकिस्मत हूं कि इन पलों में उसके साथ मैदान पर हूं।
मेसी ने मार्टिनेज के पास पर केप वर्डे के स्टार गोलकीपर वोजिन्हा को छकाते हुए यह गोल दागा। मेसी और एम्बाप्पे के अलावा नॉर्वे के एर्लिग हालंद और इंग्लैंड के हैरी केन भी पांच-पांच गोल करके विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने के गोल्डन बूट पुरस्कार की दौड़ में हैं। फ्रांस के उस्मान डेम्बेले, स्पेन के मिकेल ओयारजाबाल, ब्राजील के विनिशियस जूनियर और सेनेगल के इस्माइला सार ने चार-चार गोल किए हैं। सार दौड़ से बाहर हैं क्योंकि सेनेगल बाहर हो चुकी है।

कभी गोल्डन बूट नहीं जीत सके हैं मेसी
नॉर्वे, इंग्लैंड और फ्रांस अंतिम 16 में हैं। केप वर्डे को हराकर अर्जेंटीना भी अगले दौर में पहुंच चुका है। मेसी ने कभी गोल्डन बूट नहीं जीता। विश्व कप 2022 में सात गोल करके वह एम्बाप्पे से एक गोल पीछे रह गए थे, जबकि 2014 में चार गोल करके संयुक्त तीसरे स्थान पर थे। अगर टूर्नामेंट के बाद शीर्ष पर टाई रहता है तो फीफा पहले टाइब्रेकर के रूप में यह देखेगा कि कितने गोल में मदद की है और दूसरा टाइब्रेकर यह होगा कि मैदान पर किसने कम समय बिताया है। एमेबाप्पे गोल में सहायता के मामले में मेस्सी से 2-0 से आगे हैं।