फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2022 Why is the Hayya card necessary to watch the FIFA World Cup, know everything about it

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप देखने के लिए क्यों जरूरी है हया कार्ड, जानें इसके बारे में सब कुछ

Tue, 30 Aug 2022 01:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 01:32 PM IST
सार

फीफा विश्व कप की मेजबानी कर रहे कतर ने बताया है कि स्टेडियम में मैच देखने के लिए सभी दर्शकों के पास हया कार्ड होना जरूरी है। इस कार्ड से स्टेडियम के अंदर जाने की अनुमति के अलावा और भी कई सुविधाएं मिलेंगी।
 

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022 Why is the Hayya card necessary to watch the FIFA World Cup, know everything about it
हया कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा विश्व कप 2022 का आयोजन कतर में होना है। कतर ने यह विश्व कप देखने पहुंचने वाले दर्शकों के लिए खास कार्ड जारी किया है। इसका नाम है हया कार्ड। इसे फैन आईडी भी कहा जा रहा है। यह खतर सरकार की तरफ से जारी एक तरह का दस्तावेज है। फीफा विश्व कप का कोई भी मैच स्टेडियम में देखने के लिए यह कार्ड जरूरी है। इस कार्ड और मैच की टिकट होने पर ही दर्शकों को स्टेडियम के अंदर जाने की अनुमति मिलती है। हालांकि, हर मैच के लिए अलग हया कार्ड की जरूरत नहीं है। एक कार्ड ही सभी मैचों के लिए मान्य होगा। 
विज्ञापन


हया कार्ड की मदद से मिलेगा वीजा
कतर सरकार ने कहा है कि जिन लोगों के पास हया कार्ड होगा, वे एक खास वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिसके जरिए 60 दिन तक कतर में रुका जा सकता है। इसकी समय सीमा फीफा विश्व कप से 10 दिन पहले शुरू होगी। इन दिनों के दौरान आप जब चाहे कतर से आ सकते हैं और जब चाहें तब वापस आ सकते हैं। आप कितनी बार आना-जाना करेंगे। इसकी कोई समय सीमा नहीं है। 
विज्ञापन


Image

इस बार सर्दियों में हो रहा है फीफा विश्व कप
इस बार फीफा विश्व कप का आयोजन कतर में हो रहा है। आमतौर पर यह टूर्नामेंट जुलाई-अगस्त के महीने में होता है, लेकिन इस बार इसकी मेजबानी कतर के पास है। कतर में इन दिनों काफी गर्मी होती है। 40 डिग्री तापमान में 90 मिनट तक खेलना मुश्किल है। ऐसे में कतर की तरफ से कहा गया था कि खास एयर कंडीशनिंग तकनीक के जरिए वह मैदान और प्रैक्टिस वाली जगहों का तापमान 23 डिग्री तक कर देगा, लेकिन फीफा ने इसका आयोजन सर्दियों में कराने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दियों में कई देशों की फुटबॉल लीग होती हैं और फीफा इसी दौरान होने की वजह से इन लीगों पर असर पड़ेगा। इसी वजह से इंग्लिश प्रीमियर लीग के मैच पिछले कुछ वर्षों की तुलना में जल्दी शुरू हो रहे हैं और पहले चरण के मैच खत्म होने के बाद फीफा विश्व कप शुरू होगा। यह टूर्नामेंट खत्म होने के बाद बाकी मैच खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed