{"_id":"5eabeb698ebc3e907713c6b9","slug":"fifa-world-cup-2022-ambassador-tests-positive-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतर फीफा वर्ल्ड कप 2022 के ब्रांड एंबेसडर आदिल खामिस भी हुए कोरोना वायरस के शिकार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कतर फीफा वर्ल्ड कप 2022 के ब्रांड एंबेसडर आदिल खामिस भी हुए कोरोना वायरस के शिकार
Fri, 01 May 2020 02:59 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 01 May 2020 02:59 PM IST
सार
- आदिल खामिस कतर की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम से भी खेल चुके हैं
- नवंबर-दिसंबर 2022 में होना है कतर फुटबॉल विश्व कप का आयोजन
- पहले भी विश्व कप की तैयारियों में जुटे आठ कर्मचारी पाए गए पॉजिटिव
- कतर में फीफा वर्ल्ड कप के मद्देनजर सात नए स्टेडियम का हो रहा निर्माण
विज्ञापन
कतर फुटबॉल विश्व कप 2022
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
18 साल की उम्र में कतर की टीम से पहला अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच खेलकर साल 2000 में संन्यास ले चुके आदिल खामिस का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। 54 वर्षीय आदिल 2022 में होने वाले कतर फीफा वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। 1983 में करियर की शुरूआत करने वाले आदिल के पॉजिटिव रिपोर्ट की पुष्टि गुरुवार को आयोजन समिति ने की। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब फुटबॉल विश्व कप से जुड़े किसी चेहरे को कोरोना का संक्रमण हुआ हो, इससे पहले भी कतर फुटबॉल वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटे आठ कर्मचारी इसके शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
कतर में कोरोना के कितने मामले?
वर्ल्डोमीटर की माने तो कतर में खबर लिखे जाने तक कोरोना के 13,409 मामले सामने आ चुके है जबकि 1372 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में यह आंकड़ा 35 लाख के पार पहुंचने वाला है। लगभग ढाई लाख लोग अपनी जान से भी हाथ धो चुके हैं।
विज्ञापन