{"_id":"5b1bcea34f1c1b254d8b5865","slug":"fifa-world-cup-2018-students-protest-in-moscow","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा अधिकारियों की हरकत पर भड़क उठे छात्र, इस वजह से कर रहे वर्ल्ड कप का विरोध","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा अधिकारियों की हरकत पर भड़क उठे छात्र, इस वजह से कर रहे वर्ल्ड कप का विरोध
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jun 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा वर्ल्ड कप 2018 शुरू होने में अब सिर्फ पांच दिन बाकी हैं, लेकिन इस मेगा टूर्नामेंट से पहले ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल रूश के मॉस्को में एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के सामने फीफा का फैन जोन बनाया जा रहा है। इसे लेकर गुस्साए छात्रों ने फीफा को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल विश्वविद्यालय के छात्रों का कहना है कि इस निर्माण से वहां की हरियाली प्रभावित होगी। दरअसल यूनिवर्सिटी के सामने फैन जोन बनाने के लिए वहां की हरियाली का सफाया किया जा रहा था, जिसके बाद फैंस आक्रोष में आ गए। इस निर्माण से प्रकृति को होने पर विश्वविद्यालय के 6,000 छात्र और कर्मचारी खुश नहीं हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इस क्षेत्र में लगभग 25,000 प्रशंसकों के लिए कंसर्ट और मनोरंजन की दूसरी गतिविधियों का आयोजन होगा। जिन प्रशंसकों को मैच का टिकट नहीं मिला है, वे यहां विशाल स्क्रीन पर मुफ्त में मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। इस पार्क का निर्माण मॉस्को स्टेट विश्वविद्यालय इमारत के नीचे पार्क में हो रहा है।
विज्ञापन