फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2018: Sony plans exhaustive live broadcast to six languages 

भारत के करोड़ों फैंस उठा सकेंगे फीफा का लुत्फ, हिंदी समेत इन भाषाओं में होगा लाइव प्रसारण

Sun, 10 Jun 2018 05:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 10 Jun 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
FIFA World Cup 2018: Sony plans exhaustive live broadcast to six languages 
फीफा वर्ल्ड कप 2018

फीफा वर्ल्ड कप 2018 की शुरुआत मॉस्को में होगी। इसके शुरू होने में महज चंद दिन बचे हैं। दुनिया भर की 32 टीमें 14 जून से रूस में विश्व विजेता बनने के लिए पूरी जी जान लगा देंगी। रूस के 11 शहरों के 12 स्टेडियम (मॉस्को, सेंट पीट्सबर्ग, सोच्चि, कजान, सरांस्क, कैलिनिंग्राड, वोल्गोग्रेड, रोस्तोव-ऑन-डॉन, निज्नी नोवग्रोड, येकातेरिनबर्ग और समारा) में वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे। आइये जानते हैं कि फुटबॉल के इस महाकुंभ फीफा का प्रसारण कितनी भाषाओं में किया जाएगा?

विज्ञापन


बता दें कि 14 जून से 15 जुलाई तक चलने वाले फुटबॉल के इस महाकुंभ फीफा विश्व कप 2018 का प्रसारण छह भाषाओं में किया जाएगा। इसका प्रसारण सोनी पिक्चर्स नेटवर्क पर किया जाएगा। विश्व कप फुटबॉल का प्रसारण आप तमिल, तेलुगू, अंग्रेजी, हिन्दी, बंगाली और मलयालम भाषा में देख सकेंगे। इसके साथ ही मैचों के पहले, बीच में और बाद में लाइव शो के लिए सितारों से सजी एक पैनल बनाई गई है।
विज्ञापन


विश्व कप का प्रसारण हिन्दी और अंग्रेजी में होगी। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री दोनों पैनल का हिस्सा होंगे। उनके साथ बाईचुंग भूटिया, चैम्पियंस लीग खिताब विजेता लुईस गार्सिया, मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व फारवर्ड लुईस साहा और इंग्लैंड के पूर्व गोलकीपर डेविड जेम्स भी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

FIFA World Cup 2018: Sony plans exhaustive live broadcast to six languages 
फीफा वर्ल्ड कप 2018

इस मामले में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स के खेल प्रमुख प्रसन्ना कृष्णन ने कहा, 'फीफा विश्व कप 2018 का प्रसारण छह भाषाओं में किया जाएगा।' अंग्रेजी में सोनी टेन टू, हिन्दी में सोनी टेन थ्री, बंगाली, मलयालम, तमिल और तेलुगू में सोनी ईएसपीएन पर प्रसारण होगा। 

बता दें कि उद्घाटन मैच मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच 14 जून 2018 को भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि वर्ल्ड कप का फाइनल 15 जुलाई 2018 को मास्को में भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed