फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa world cup 2018: saudi arabia create history after 24 yers and beat egypt by 2-1 

FIFA WC 2018: सऊदी अरब ने 24 साल बाद रचा इतिहास, हार की हैट्रिक के साथ मिस्त्र की विदाई

Tue, 26 Jun 2018 04:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 26 Jun 2018 04:40 AM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018: saudi arabia create history after 24 yers and beat egypt by 2-1 
साऊदी अरब बनाम मिस्त्र

स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सालाह की जीत के साथ विश्व कप से विदा होने की हसरत पूरी नहीं हो पाई। 28 साल बाद वैश्विक टूर्नामेंट में खेल रहे मिस्त्र को ग्रुप ए के अतिम मैच में भी साऊदी अरब से 2-1 से मात मिली और हार की हैट्रिक के साथ अपने अभियान का अंत किया। सऊदी अरब ने 24 साल बाद विश्व कप में कोई मैच जीता है। इससे पहले उसने 1994 में बेल्जियम को 1-0 से हराया था। इस दौरान उसने 12 मैचों में 10 हारे और 2 ड्रॉ रहे। 

विज्ञापन


साऊदी अरब को दो विवादास्पद पेनल्टी मिली, जिसमें से दूसरी को सलमान अल फराज ने 46+5 मिनट में गोल में बदला, जिसके बाद सलीम ने 90+5 मिनट गोल दागकर अपनी टीम जीत सुनिश्चित कर ली। मिस्त्र के लिए एकमात्र गोल लीवरपूल स्टार मोहम्मद सलाह ने 22वें मिनट में किया। 
विज्ञापन


वोल्गोग्राड ऐरेना में खेले गए मुकाबले में सऊदी अरब ने उम्मीद से बेहतर शुरुआत की और आठवें मिनट में ही कॉर्नर हासिल किया। हालांकि, मिस्त्र के डिफेंस ने सऊदी अरब को शुरुआती बढ़त नहीं बनाने दी। शुरुआती झटके के बाद मिस्त्र ने अपना बेहतर खेल दिखाया। मिस्त्र के शानदार डिफेंस के कारण सऊदी अरब के खिलाड़ियों ने लंबी दूरी से गाले करने का प्रयास किया, लेकिन वह नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सऊदी अरब को फीफा विश्व कप के 21वें सीजन में यह पहली जीत है। हालांकि, सऊदी अरब और मिस्त्र दोनों पहले ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुके थे। इस जीत के साथ सऊदी अरब की टीम तीन मैचों में दो हार और एक जीत से तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। वहीं, मिस्त्र की टीम ने अपने तीनों मैच गंवाए और बिना खाता खोले विश्व कप को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed