फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa world cup 2018 russia vs saudi arabia first match live report

RUSvKSA: फीफा विश्व कप में रूस की धमाकेदार शुरुआत, सऊदी अरब को 5-0 से रौंदा

Thu, 14 Jun 2018 11:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018 russia vs saudi arabia first match live report
फीफा विश्व कप

रूस ने गुरुवार को फीफा विश्व कप 2018 का शानदार आगाज किया और अपने फैंस को खुशी से झूमा दिया। मॉस्को के लुजिन्हकी स्टेडियम में 78,011 दर्शकों के बीच मेजबान टीम ने सऊदी अरब को 5-0 के विशाल अंतर से मात देकर अपनी जीत का शाही खाता खोला। फीफा रैंकिंग में 70वें स्थान पर काबिज रूस की तरफ से डेनिस चेरीशेव ने सर्वाधिक दो गोल किए।

विज्ञापन


मैच के पहले स्थानापन्न खिलाड़ी रहे चेरीशेव ने 43वें और 91वें मिनट में गोल किए। बेशक चेरीशेव मैच के हीरो रहे, लेकिन फीफा विश्व कप 2018 का पहला गोल यूरी गाजिन्स्की के नाम दर्ज हुआ। गाजिन्स्की ने मैच के 12वें मिनट में हेडर के जरिए गोल दागा। इसके अलावा एक और स्थानापन्न खिलाड़ी आर्टेम जियूबा ने 71वें मिनट में गोल दागा। वहीं मैच में एकमात्र पीला कार्ड हासिल करने वाले एलेक्सेंडर गोलवोलिन ने मैच का निर्णायक गोल दागा।
विज्ञापन


सऊदी अरब की टीम शुरुआत से ही मुकाबले से बाहर नजर आई क्योंकि उसका गेंद पर नियंत्रण देखने को नहीं मिला।

 

मैच का पूरा रोमांच पढ़ें यहां

fifa world cup 2018 russia vs saudi arabia first match live report
Russia Saudi Arabia

लाइव कमेंट्री

फुल टाइम - रूस ने सऊदी अरब को 5-0 से हराया। रूस की तरफ से डेनिस चेरीशेव ने सर्वाधिक दो गोल दागे। गाजिन्स्की, जियूबा और गोलवोलिन ने एक-एक गोल किया।

90+5 मिनटः रूस तो रूकने का नाम ही नहीं ले रही। मैच में एकमात्र पीला कार्ड हासिल करने वाले एलेक्सेंडर गोलवोलिन ने फ्री-किक पर शानदार गोल किया।


90+1 मिनटः डेनिस चेरीशेव ने मैच में दूसरा गोल दागा और रूस की बढ़त 4-0 की।

88 मिनटः रूस के एलेक्सेंडर गोलवोलिन को फीफा विश्व कप 2018 का पहला येलो कार्ड दिखाया गया। उद्घाटन मैच में हमें पीला कार्ड देखने को नहीं मिला था। मगर गोलवोलिन द्वारा किए गए लगातार फाउल ने उन्हें फंसा दिया।

85 मिनटः सऊदी अरब ने तीसरा बदलाव किया। मोहम्मद अल-साहलावी की जगह मुहम्मद असिरि को मौका दिया गया।

82 मिनटः यह कहना गलत नहीं होगा कि सऊदी अरब की हार तय हो चुकी है। रूस ने अपने पहले मुकाबले में जोरदार शुरुआत की। दोनों ही टीमों का खेल उच्च स्तर का नहीं दिखा, लेकिन मेजबान टीम ने तुलनात्मक अच्छा प्रदर्शन किया।

72 मिनटः सऊदी अरब के हाथों से मैच फिसलता जा रहा है और ऐसे में उसने दूसरा बदलाव किया है। याहया अल-शेहरी की जगह हतन बाहबीर को मौका दिया गया है।
 





71 मिनटः एक मिनट पहले ही रूस के कोच ने एलेक्सेंडर गोलोविन की जगह आर्टेम जियूबा को मौका दिया और उन्होंने इसे दोनों हाथों से लपका व अपने पहले ही टच में शानदार गोल किया। रूस की बढ़त 3-0 हुई। आर्टेम ने पहले ही टच में कमाल करके रूस की बढ़त 3-0 कर दी। जोबनीन ने दाएं फ्लैंक से अच्छा क्रॉस किया और जियूबा ने कोई गलती नहीं की। आठ यार्ड की दूरी से जियूबा ने शानदार हेडर जमाया और दाएं ओर जाली में गेंद भेदी। शानदार फिनिश कहना गलत नहीं होगा।

68 मिनटः सऊदी अरब को फिर लगता झटका। अल मेओफ ने स्मोलोव से गेंद छीनकर रूस को गोल करने से रोका। सऊदी के गोलकीपर ने अच्छा बचाव किया।

64 मिनटः सऊदी अरब और रूस ने किए बदलाव। सऊदी ने पहला जबकि रूस ने मैच में दूसरा बदलाव किया। रूस ने सेमडोव की जगह कुजीएव को खेलने का मौका दिया जबकि सऊदी अरब ने ओटायफ की जगह फहद को शामिल किया। पहले हाफ की तुलना में अब तक दूसरे हाफ में तेजी देखने को नहीं मिली है।

58 मिनटः सऊदी अरब ने आक्रमण तेज किया। अल जासिम ने गेंद को पेनल्टी एरिया में पास किया, लेकिन सलमान अल फराज का हेडर कुछ कमाल नहीं कर सका। रूस के गोलकीपर इगोर अकिनफीव को गेंद रोकने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ी।

52 मिनटः गोलोविन ने 20 यार्ड की दूरी से किक जमाई, लेकिन यह गोल पोस्ट के ऊपर से गई। सऊदी अरब का गेंद पर अच्छे से कब्जा नहीं देखने को मिल रहा है।

48 मिनटः गोलोविन ने गेंद को स्मोलोव के पीछे से क्रॉस करने की लेकिन गेंद आगे निकल गई।

48 मिनटः दूसरे हाफ की शुरुआत काफी धीमी रही।

दूसरे हाफ की शुरुआत

हाफ टाइमः रूस 2-0 की बढ़त पर, गाजिन्स्की (12') और चेरीशेव (43') ने दागे गोल

43 मिनटः स्थानापन्न खिलाड़ी चेरीशेव ने दागा शानदार गोल। यह चेरीशेव के अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल भी है। उन्होंने अपने 12वें मैच में यह कमाल किया। चेरीशेव ने सऊदी अरब के तीन डिफेंडरों को छकाया और फिर करीब 12  यार्ड की दूरी से शानदार गोल दागा। चेरीशेव के सामने सऊदी अरब के दो डिफेंडरों ने डाइव भी लगाई, लेकिन स्थानापन्न खिलाड़ी उन्हें छकाने में कामयाब रहे और रूस की बढ़त को दोगुनी कर दिया।
 



36 मिनटः ओसामा हॉसावी ने सऊदी अरब को सुरक्षित किया। उन्होंने रूस के फ्योडोर स्मोलोव को गोल के नजदीक रोका। हालांकि, रूस ने पेनल्टी की मांग की, लेकिन इस अपील को नकार दिया गया।

34 मिनटः रूस को तो घरेलू दर्शकों का समर्थन हासिल है ही, साथ ही साथ सऊदी अरब के फैंस भी मैदान पर भारी मात्रा में देखने को मिले। यह मैच हर पल रोमांच बढ़ाता जा रहा है।

32 मिनटः रूस के खिलाड़ी सऊदी अरब की फौज को अपनी डी में दाखिल नहीं होने दे रहे हैं। रूस की रक्षापंक्ति बहुत सूझबूझ के साथ विरोधी टीम के खिलाड़ियों को परेशान कर रही है।

28 मिनटः सऊदी अरब ने आक्रमण किया। सलेम अल डॉसारी ने जोरदार किक जमाई, लेकिन गेंद गोलपोस्ट के ऊपर से स्टैंड्स में गई। सऊदी अरब को पहले गोल की तलाश।

22 मिनटः रूस के जागोएव को हेमस्ट्रिंग में चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। ऐसा लगता है कि वह वर्ल्ड कप में आगे नहीं खेल पाएंगे। रूस को 23वें मिनट में पहला बदलाव करना पड़ा। एलन जागोएव की जगह विलारियल क्लब के डेनिस चेरीशेव को खेलने का मौका मिला है।

21 मिनटः सऊदी अरब को एक के बाद एक लगातार दो कॉर्नर किक मिले। पहले मौका मोहम्मद से छूटा। दूसरे मौके में भी सऊदी अरब गोल करने का मौका गंवा बैठा।


20 मिनटः रूस की बढ़त बरकरार, सऊदी अरब के खिलाड़ी से हुई चूक। रूस को फ्री किक मिला।
 





यूरी गाजिन्स्की ने 2018 विश्व कप का पहला गोल दागा। उन्होंने अब्दुल्लाह अल मायोफ को छकाते हुए दाएं ओर हेडर के जरिए गेंद जाली में भेदी।


12 मिनटःरूस ने गोल करने का शानदार मौका बनाया। 11ः34 मिनट पर कॉर्नर किक में यूरी गाजिन्स्की ने हेडर के जरिए शानदार गोल किया। 


8 मिनटः: रूस का गेंद पर दबदबा बरकरार, अब तक तीन बार गेंद को सऊदी अरब की डी में ले जा चुके हैं। वहीं मैच में अब तक दो बार आउट साइड गेंद जा चुकी है। 8 मिनट के खेल में दोनों ही टीमों ने खेल भावना का अच्छा परिचय दिया है।

दोनों टीमें इस प्रकार रहीं

fifa world cup 2018 russia vs saudi arabia first match live report
रूस बनाम सऊदी अरब
रूसः अकिफीव, फर्नांडिज, कुटेपोव, इग्नाशेविच, झिर्कोव, गाजिन्स्की, जोबनीन, सेमडोव, गोलोविन, जागोएव, स्मोलोव
 


सऊदी अरबः अल-मायोफ, अल-ब्रीक, ओमार हॉसावी, ओसामा हॉसावी, अल-शाहरानी, अल-फराज, ओटीफ, अल-जैसिम, अल-शेहरी, अल-डॉसारी, अल-साहलावी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed