फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2018: Punk Band Pussy Riot Invade Pitch During Final

फीफा विश्व कप फाइनल के दौरान बीच मैदान पर हंगामा, खुद खिलाड़ी रह गए हक्के-बक्के

Mon, 16 Jul 2018 01:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
FIFA World Cup 2018: Punk Band Pussy Riot Invade Pitch During Final

रूसी विरोधी समूह और पंक बैंड पुसी रायट ने बीच मैदान पर चार लोगों के दौड़ लगाने की जिम्मेदारी का दावा किया है। बता दें कि मास्को के लुजिन्हकी स्टेडियम पर चार लोगों ने दौड़ लगाकर फ्रांस और क्रोएशिया के बीच विश्व कप के फाइनल मैच में बाधा डाली थी।

विज्ञापन


सिक्यूरिटी तुरंत एक्शन में आई और इन्हें बाहर लेकर गई। इसके बाद मैच पुनः शुरू हुआ। पंक बैंड ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर रविवार को एक बयान पोस्ट करते हुए कहा कि यह व्यवधान एक विरोध था। चार लोग जो 52वें मिनट में मैदान के अंदर पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने पुराने जमाने की पुलिस यूनिफॉर्म पहनी थी। ग्राउंड में मौजूद प्रबंधकों ने इन्हें बाहर किया। हालांकि, इस बीच इनमें से एक व्यक्ति ने स्टेडियम पर फ्रांस के एक खिलाड़ी के साथ हाई-फाइव किया। पुसी रायट ने रूसी सरकार के सामने अपनी मांगों की एक सूची जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सूची ट्विटर पर ही जारी की गई है। इसमें राजनीतिक कैदियों को मुक्त करने तथा विरोध में अवैध गिरफ्तारी पर रोक व 'देश में राजनीतिक प्रतिस्पर्धा की अनुमति' देने की मांग शामिल है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना का साहस दिखाते हुए खुलकर प्रदर्शन के कारण पुसी रायट का वैश्विक महत्व बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed