फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Fifa world cup 2018 practice match: Austria beat Germany after 32 years

विश्व कप अभ्यास मैच: 32 साल बाद ऑस्ट्रिया से हारा विश्व चैंपियन जर्मनी

Mon, 04 Jun 2018 09:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 04 Jun 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Fifa world cup 2018 practice match: Austria beat Germany after 32 years

जर्मनी के गोलकीपर मैनुअल नियूर अपनी फिटनेस साबित करने में तो सफल रहे पर टीम को हार से नहीं बचा पाए। विश्व चैंपियन जर्मनी को अभ्यास मैच में ऑस्ट्रिया के हाथों 1-2  शिकस्त का सामना करना पड़ा। पिछले 32 वर्षों में ऑस्ट्रिया की यह जर्मनी पर पहली जीत है। 

विज्ञापन


उसने पिछली बार अक्टूबर 1986 में उसे 4-1 से हराया था। जर्मनी की यह लगातार दूसरी हार है। मार्च में उसे ब्राजील ने 1-0 हराया था। ऑस्ट्रिया के लिए मार्टिन हिनटेरेगर (53वें मिनट) और एलेसेंड्रो शॉएफ (69वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन


आठ महीनों बाद मैदान पर लौटे मैनुअल 

जर्मनी के लिए एकमात्र गोल मेसुट ओजिल ने 11वें मिनट में किया, जोकि उनका 90 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 23वां गोल है। जर्मनी अपने आखिरी अभ्यास मैच में शुक्रवार को साऊद अरब से खेलेगा। ऑस्ट्रिया विश्व कप के लिए  क्वालिफाई नहीं कर पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैर में फ्रैक्चर के चलते नियूर पिछले आठ महीनों से मैदान से दूर थे। यह उनका 75वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। उन्होंने फिटनेस साबित कर विश्व कप की अंतिम टीम में शामिल होने का दावा पुख्ता कर दिया है। कोच जोकिम लोऊ सोमवार को 23 सदस्यीय टीम की घोषणा करेंगे। कोच जोकिम ने कहा कि उसने लंबे समय बाद शानदार वापसी की है। मैनुअल ने दो-तीन अच्छे बचाव किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed