{"_id":"5b14b4834f1c1ba06e8b6344","slug":"fifa-world-cup-2018-practice-match-austria-beat-germany-after-32-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप अभ्यास मैच: 32 साल बाद ऑस्ट्रिया से हारा विश्व चैंपियन जर्मनी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
विश्व कप अभ्यास मैच: 32 साल बाद ऑस्ट्रिया से हारा विश्व चैंपियन जर्मनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 04 Jun 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी के गोलकीपर मैनुअल नियूर अपनी फिटनेस साबित करने में तो सफल रहे पर टीम को हार से नहीं बचा पाए। विश्व चैंपियन जर्मनी को अभ्यास मैच में ऑस्ट्रिया के हाथों 1-2 शिकस्त का सामना करना पड़ा। पिछले 32 वर्षों में ऑस्ट्रिया की यह जर्मनी पर पहली जीत है।
विज्ञापन
उसने पिछली बार अक्टूबर 1986 में उसे 4-1 से हराया था। जर्मनी की यह लगातार दूसरी हार है। मार्च में उसे ब्राजील ने 1-0 हराया था। ऑस्ट्रिया के लिए मार्टिन हिनटेरेगर (53वें मिनट) और एलेसेंड्रो शॉएफ (69वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
आठ महीनों बाद मैदान पर लौटे मैनुअल
जर्मनी के लिए एकमात्र गोल मेसुट ओजिल ने 11वें मिनट में किया, जोकि उनका 90 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 23वां गोल है। जर्मनी अपने आखिरी अभ्यास मैच में शुक्रवार को साऊद अरब से खेलेगा। ऑस्ट्रिया विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
पैर में फ्रैक्चर के चलते नियूर पिछले आठ महीनों से मैदान से दूर थे। यह उनका 75वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। उन्होंने फिटनेस साबित कर विश्व कप की अंतिम टीम में शामिल होने का दावा पुख्ता कर दिया है। कोच जोकिम लोऊ सोमवार को 23 सदस्यीय टीम की घोषणा करेंगे। कोच जोकिम ने कहा कि उसने लंबे समय बाद शानदार वापसी की है। मैनुअल ने दो-तीन अच्छे बचाव किए।