फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa world cup 2018 poland vs colambia match preview

पोलैंड-कोलंबिया के बीच करो या मरो का मुकाबला आज, हारने वाली टीम होगी विश्वकप से बाहर

Sun, 24 Jun 2018 10:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 24 Jun 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018 poland vs colambia match preview
polland vs colambia

फीफा विश्व कप के ग्रुप-एच में अपना पहला मुकाबला गंवा चुकी पोलैंड और कोलंबिया के लिए टूर्नामेंट बेहद निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। रविवार को दोनों टीमें कजान एरीना स्टेडियम में एक-दूसरे के सामने होंगी। इस मुकाबले में शिकस्त खाने वाले टीम के लिए विश्व कप 2018 का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि पोलैंड को अपने पहले मैच में सेनेगल से 1-2 से, जबकि जापान ने कोलंबिया को 2-1 से करारी शिकस्त दी थी। पालैंड और कोलंबिया ने अभी अंकों का खाता नहीं खोला है। पोलैंड की टीम सेनेगल के खिलाफ आत्मघाती गोल खा बैठी थी जिसकी बदौलत उसे शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अगर यह आत्मघाती गोल नहीं होता तो मैच ड्रॉ पर समाप्त होता और उसे एक अंक मिल जाता। 
विज्ञापन


दोनों ही टीमें हर हालत में आज का मैच जीतने का प्रयास करेंगी। बता दें कि पोलैंड के फॉरवर्ड डेविड कोवनिक को इस बार अंतिम एकादश में मौका मिल सकता हैं जो पिछली बार दूसरे हाफ में सब्स्टिट्यूट के रूप में नजर आए थे। सेंटर बैक के रूप में खेलने वाले कामील ग्लिक कंधे की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अगले मैच में उनका खेलना संदिग्ध लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed