फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माराडोना की नौटंकी से लेकर नेमार की एक्टिंग तक, फीफा विश्व कप बना इन यादगार घटनाओं का साक्षी

Mon, 16 Jul 2018 06:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
FIFA World Cup 2018 most memorable Moments
FIFA WORLD CUP 2018

फ्रांस की जीत के साथ ही फीफा विश्व कप 2018 का समापन हुआ। फाइनल में क्रोएशिया को 4-2 से रौंदते हुए फ्रांस 20 साल बाद दोबारा विश्व विजेता बना। इसी के साथ फ्रांस छठा ऐसा देश बना जिसने दो या दो से ज्यादा बार फीफा विश्व कप का खिताब अपने नाम किया हो। इस विश्व कप पांच ऐसे लम्हें भी देखने को मिले जिन्हें भविष्य में शायद ही फैंस कभी भूल सकें।

माराडोना की प्रार्थना

FIFA World Cup 2018 most memorable Moments
डिएगो माराडोना

1986 में अर्जेंटीना की फीफा विश्व कप के हीरो डिएगो माराडोना भी इस सीजन में सुर्खियां बटोरने में पीछे नहीं रहे। माराडोना नाईजीरिया के खिलाफ खेले गए ग्रुप मुकाबले में वीआईपी बॉक्स में बैठे माराडोना ने नाटकीय अंदाज में टीम की जीत को सेलिब्रेट किया।

फैंस ने की स्टेडियम की सफाई

FIFA World Cup 2018 most memorable Moments
Senegal team fans

फीफा विश्व में सेनेगल और पोलैंड के बीच एक ग्रुप मुकाबला खेला गया था। इस मैच में सेलेगल पोलैंड को 2-1 से हराने में कामयाब रही। सेनेगल की इस जीत पर टीम के फैंस ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए स्टेडियम की सफाई की। फैंस के द्वारा मनाए गए इस जश्न की तस्वीरें पूरी दुनिया में देखी और इसकी काफी तारीफ भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेमार की नौटंकी

FIFA World Cup 2018 most memorable Moments
neymar

ब्राजील के कप्तान नेमार वैसे तो अपने शानदार खेल के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं, लेकिन इस विश्व कप में वह अपनी धांसू एक्टिंग के दम पर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए। नेमार की एक्टिंग पर मेक्सिको के कोच जुआन कार्लोस ने भी निशाना साधा था।

विज्ञापन

फोटोग्राफर का प्रोफेशनलिज्म

FIFA World Cup 2018 most memorable Moments
FIFA WORLD CUP 2018

सेमीफाइनल में क्रोएशिया ने इंग्लैंड को हराया था। सेमीफाइनल की जीत का जश्न क्रोएशियाई खिलाड़ियों पर इस कदर हावी था कि पूरी टीम एंट्रेंस गेट पर खड़े कैमरामैन युरी कोर्टेज पर जा गिरी और कैमरामैन अपने कैमरे के साथ खिलाड़ियों के बीच बुरी तरह पिस गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed